Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में खुद को बचाने के लिए युवक ने दिखाई जीवटता

admin by admin
June 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखीमपुर खीरी जिले के बबुरी गांव के पास ईंट-भट्ठे में छुपे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया और इस दौरान युवक ने अदम्य साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया तथा उसकी गर्दन दबोच ली।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी मिहीलाल नामक युवक तेंदुए से मुकाबला करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक पूरी हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन को कसकर पकड़े नजर आ रहा है और ग्रामीण उसे बचाने के लिए तेंदुए को लगातार ईंट मार रहे हैं।

ग्रामीणों द्वारा युवक को बचाने के लिए फेंकी गयी ईंटों की चपेट में आने से तेंदुआ भी जख्मी हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बबुरी गांव में मंगलवार दोपहर मिहीलाल (35) चाभी लेने के लिए ईंट-भट्ठे पर पहुंचा था तभी वहां छुपे करीब चार साल के तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर पास के केले के बाग में ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, मिहीलाल ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ी और उसे जमीन पर गिरा दिया। तेंदुए ने अपने पंजों से मिहीलाल के चंगुल से छूटने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने के लिए ईंटों से तेंदुए पर हमला कर दिया। हमले से गुस्साए तेंदुए ने कुछ ग्रामीणों, एक वन रक्षक और एक पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने युवक तथा तेंदुए को बचाया।

दुधवा बफर जोन के क्षेत्र उपनिदेशक सौरीश सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ग्रामीणों ने घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद बचाव दल ने तेंदुए को बेहोश किया और उसे धौरहरा रेंज मुख्यालय ले जाया गया। तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के हमले में तेंदुआ घायल हुआ है। होश में आने के बाद उसकी स्थिति स्पष्ट होगी।

सहाय ने बताया कि एक अन्य घटना में शारदानगर क्षेत्र के जटपुरवा गांव में वन विभाग की टीम ने बबुरी गांव की घटना से कुछ घंटे पहले एक बीमार तेंदुए को पकड़ा। राहगीरों ने कांप रहे एक बीमार तेंदुए को देखकर वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के बचाव दल ने तेंदुए को रेंज मुख्यालय पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि दुधवा के पशु चिकित्सक दोनों तेंदुओं की शारीरिक जांच कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में खुद
Previous Post

गेंदबाजों ने किया निराश, इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को पांच विकेट से हराया

Next Post

सरकार ने तीन रेल ओवर ब्रिज और गंगा नदी पर एक नया पुल बनाने की मंजूरी दी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

सरकार ने तीन रेल ओवर ब्रिज और गंगा नदी पर एक नया पुल बनाने की मंजूरी दी

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group