अयोध्या में लाल खून का काला कारोबार करने वाले एक आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान संदीप निवासी नवी का पुरवा, थाना रौनाही के रूप में हुई है।
संदीप पर सात हजार रुपये में एक यूनिट खून बेचने का आरोप है। एक व्यक्ति ने मजबूरी में अपनी भाभी के लिए उससे यह खून खरीदा था. इस मामले की शिकायत सीएमओ से की गई थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप जिला महिला चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस की जांच में अभी कई और लोग भी शामिल हैं, जिन पर इस अवैध कारोबार में संलिप्त होने का संदेह है।


