Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सियाचिन से लेकर समुद्र तक सशस्त्र बलों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

admin by admin
June 21, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली चोटियों से लेकर विशाखापत्तनम में लंगर डाले नौसेना के जहाजों तक, भारतीय सशस्त्र बलों ने शनिवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया तथा अनुशासन और आंतरिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में समारोह का नेतृत्व किया। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी थे।

सिंह ने कहा, ‘‘एक समय था जब योग को केवल साधु-संतों तक ही सीमित माना जाता था। लेकिन आज, लोग न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर एफिल टॉवर के पास लॉन तक चटाइयों पर सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। क्या यह किसी चमत्कार से कम है?’

उन्होंने कहा कि यह भारत की ‘‘उभरती हुई सौम्य शक्ति’’ है और योग इसका ‘‘सबसे मजबूत दूत’’ बन गया है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योग दिवस पूरे देश में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

अधिकारी ने बताया कि पैंगोंग त्सो झील के किनारों से लेकर पोर्ट ब्लेयर तक और अरुणाचल प्रदेश के किबिथु से लेकर कच्छ के रण तक सैनिकों ने योग किया और शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लचीलेपन के साधन के रूप में प्राचीन भारतीय अभ्यास को अपनाया।

उन्होंने कहा कि उधमपुर कार्यक्रम में मौजूद सेना प्रमुख ने ‘‘सैनिकों के बीच युद्ध की तैयारी और तनाव प्रबंधन को बढ़ाने’’ में योग के महत्व को रेखांकित किया।

दिल्ली में सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस राजा सुब्रमणि ने करिअप्पा परेड मैदान में सैनिकों और परिवारों के साथ योग किया, जिसमें 25 देशों के रक्षा अताशे, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और स्कूली छात्रों सहित 3,400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में मुख्य योग दिवस समारोह में भाग लिया। आर. के. बीच पर तथा पास में लंगर डाले नौसेना के जहाजों पर सत्र आयोजित किए गए।

पूर्वी नौसेना कमान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जैसे ही आर. के. बीच पर सूर्य का उदय हुआ, ‘सनराइज कमांड’ के कर्मियों और परिवारों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के नागरिक भी समुद्र और आकाश की ऊर्जा को गले लगाते हुए माननीय प्रधानमंत्री के साथ आए…।’’

एक दिन पहले नौसेना के प्रवक्ता ने कहा था कि इस कार्यक्रम में पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिकों और परिवार के सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है।

समुद्र में योगाभ्यास करने वालों में पूर्वी बेड़े के जहाज और तटरक्षक अपतटीय गश्त पोत ‘वीरा और विग्रह’ शामिल थे, जो आर. के. बीच से दूर विशाखापत्तनम बंदरगाह पर तैनात थे।

भारतीय तटरक्षक ने योग वंदना संस्थान के सहयोग से नोएडा स्थित अपने परिसर में ‘योग संगम’ कार्यक्रम भी आयोजित किया।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और विदेश में सैन्य प्रशिक्षण दलों में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने भी इस अवसर पर योग सत्र में भाग लिया।

मंगोलिया में बहुपक्षीय योगाभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ और फ्रांस में द्विपक्षीय योगाभ्यास ‘शक्ति’ में भाग लेने वाले भारतीय सैनिकों ने साथी अंतरराष्ट्रीय सैनिकों के साथ योग का अभ्यास किया, जो भारत की सांस्कृतिक पहुंच को दर्शाता है।

व्यापक स्तर पर आयोजित ये समारोह भारतीय सेना के आदर्श वाक्य ‘योग कर्मसु कौशलम्’ (योग क्रिया में उत्कृष्ट है) में विश्वास और कर्मियों की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के उसके संकल्प को दर्शाते हैं। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

Tags: सियाचिन से लेकर समुद्र तक सशस्त्र बलों ने मनाया
Previous Post

बहराइच में करंट लगने की घटनाओं में मां-बेटे समेत चार की मौत

Next Post

DGCA ने चालक दल के लिए कार्य अवधि मानदंडों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया को नोटिस भेजा

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Next Post

DGCA ने चालक दल के लिए कार्य अवधि मानदंडों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया को नोटिस भेजा

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group