Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में युवक का सिर मुंडवाने के मामले में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
June 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवाने और इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने कथित रूप से एक महिला से मिलने पहुंचे युवक को पकड़कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर जबरन उसके सिर के बाल मुंडवा दिए गए और बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

नगर कोतवाल के अनुसार, युवक कोतवाली देहात क्षेत्र के इमिलिया मिश्र गांव का निवासी है और एक निजी बिजली कंपनी में कार्यरत है।

उसके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, युवक का कई वर्षों से एक महिला से परिचय था। महिला के पति का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला अक्सर उक्त युवक को घरेलू सामान आदि लाने के लिए बुलाती थी। बुधवार को भी उसने अपने मायके से कुछ सामान मंगवाने के लिए युवक को बुलाया था।

युवक जैसे ही बताए स्थान पर पहुंचा, तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया और कथित रूप से उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बाल काट दिए गए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को तब हुई, जब गांव के अन्य लोगों ने वह वीडियो देखा। युवक के परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से वह लापता है।

नगर कोतवाल ने बताया कि कल शाम प्राप्त तहरीर के आधार पर मुख्तार और इबरार समेत कुल 11 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी की अगुवाई में टीमें गठित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: गोंडा में युवक का सिर मुंडवाने के
Previous Post

ईरान के सहयोगी कौन हैं? और अमेरिका के इजराइल से हाथ मिलाने पर क्या कोई युद्ध में उतरेगा?

Next Post

नोएडा में इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post

नोएडा में इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group