Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अंतरराष्ट्रीय नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी : निजी कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार

admin by admin
June 19, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दिल्ली पुलिस ने विदेश में नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी और मानव तस्करी में संलिप्त राष्ट्रीय राजधानी की एक निजी कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि मंगोलपुरी इलाके से संचालित इंडो किर्गिज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने किर्गिजस्तान में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर 500 से अधिक भारतीयों के साथ कथित तौर पर ठगी की है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने पीड़ितों से 4.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र की तथा उनमें से कई को विदेश में प्रताड़ना और शोषण के लिए मजबूर किया।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी का निदेशक और मामले में मुख्य आरोपी महावीर सिंह फरार है, जबकि पुलिस ने उसके बेटे साहिल नरवाल, वित्त प्रबंधक अतुल माथुर और मानव संसाधन प्रबंधक कमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) आदित्य गौतम ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मामला तब प्रकाश में आया जब मानव संसाधन परामर्शदात्री कंपनी के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी को इंडो किर्गिज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 4.62 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया, जिसके प्रतिनिधियों ने एक अनुबंध के तहत किर्गिस्तान में बड़े पैमाने पर श्रमिक तैनात करने का वादा किया था।

बयान के अनुसार महावीर सिंह और गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने 2023 के मध्य में वर्मा से संपर्क किया था।

बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी विश्वास दिलाने के लिए वर्मा को किर्गिस्तान ले गए, जहां उन्हें परिचालन स्थल और श्रमिक दिखाए गए। इसके बाद वर्मा ने लगभग 500 भारतीय श्रमिकों के लिए वीजा सुविधा और रोजगार व्यवस्था के लिए 4.62 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। प्रत्येक श्रमिक को एक साल का अनुबंध और 60,000 रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया गया था।

गौतम ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने विश्वास हासिल करने के लिए वैध विदेशी नौकरी के प्रस्ताव का झांसा दिया, मोटी रकम वसूली और आंशिक वीजा प्रक्रिया पूरी कराई।

पुलिस ने बताया में बताया कि 463 श्रमिकों की वीजा प्रक्रिया पूरी की गई लेकिन कंपनी ने केवल 346 श्रमिक विदेश भेजे। उसने बताया कि वहां पहुंचने के बाद, उनमें से कई को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, वेतन से वंचित किया गया और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

इसमें कहा गया है, ‘‘शिकायतकर्ता की सहायता से 300 से अधिक श्रमिकों को बचाया गया और भारत वापस लाया गया। हालांकि, आरोपियों ने उनके पैसे वापस करने से इनकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा मंगोलपुरी स्थित कार्यालय खाली किए जाने की कोशिश करने की सूचना मिलने के बाद उसकी एक टीम ने 21 मई को कार्यालय पर छापा मारा और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार्यालय का निदेशक फरार हो गया।

Tags: अंतरराष्ट्रीय नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी
Previous Post

बागपत में ‘ऑनर किलिंग’ : प्रेम विवाह की जिद पर बेटी की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

Next Post

संभल में मस्जिद प्रबंधन समिति ने खुद ही गिराना शुरू किया अवैध निर्माण

Related Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को
अंतराष्ट्रीय

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

August 6, 2026
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

August 6, 2026
गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त
देश

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

August 6, 2026
बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
Next Post

संभल में मस्जिद प्रबंधन समिति ने खुद ही गिराना शुरू किया अवैध निर्माण

Recent Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के अधिकारियों से बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भारत सरकार के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस...

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

लखनऊ, राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए प्रदेश सरकार...

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन ने रात के दौरान रूस के कई भीतरी इलाकों...

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को जल जीवन मिशन के जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी के आयोजन...

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group