Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत में विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार, प्रेमी को पुलिस के हवाले

admin by admin
June 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बागपत, जिले में एक विवाहिता को उसके पति ने उसके कथित प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल की है। उनके अनुसार, महिला अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल आई थी लेकिन तभी उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार, महिला पति को देखकर घबरा गई और होटल की करीब 12 फुट ऊंची छत से कूदकर भाग निकली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को छत से कूदते हुए देखा जा सकता है।

चहल ने बताया कि विवाहिता का कथित प्रेमी पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तुगाना गांव का एक युवक होटल किराए पर लेकर उसका संचालन कर रहा था, और उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2019 में ककोर गांव के युवक से हुई थी और उनका एक बेटा भी है।

पति का आरोप है कि विवाह से पहले ही महिला के कुछ लोगों से संबंध थे जो विवाह के बाद भी जारी रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी।

पति ने दावा किया कि सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित महिला प्रकोष्ठ में पति-पत्नी की काउंसलिंग चल रही थी जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर होटल पहुंची थी। पति के अनुसार, वह और उसका भाई पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पत्नी के फरार होने के बाद पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Tags: बागपत में विवाहिता होटल की छत से
Previous Post

मथुरा में आकाशीय बिजली गिरने से भाजपा नेता की मौत

Next Post

बदायूं में शादी से दिल्ली लौट रहे परिवार के पांच लोगों की बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में मौत

Related Posts

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन
अयोध्या

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

August 6, 2026
यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

August 6, 2026
कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद
उत्तर प्रदेश

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

August 6, 2026
लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

August 6, 2026
Next Post

बदायूं में शादी से दिल्ली लौट रहे परिवार के पांच लोगों की बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में मौत

Recent Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के अधिकारियों से बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भारत सरकार के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस...

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

लखनऊ, राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए प्रदेश सरकार...

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन ने रात के दौरान रूस के कई भीतरी इलाकों...

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को जल जीवन मिशन के जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी के आयोजन...

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group