Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया

admin by admin
June 13, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

यरुशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले को ‘‘एक बहुत ही सफल प्रारंभिक हमला’’ बताया।

इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। इस हमले में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया है। ईश्वर की मदद से, हम और भी कई उपलब्धियां हासिल करने जा रहे हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है।

नेतन्याहू ने दावा किया, ‘‘हमने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है। हमने नतांज में ईरान की मुख्य संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया है। हमने ईरानी (परमाणु) बम पर काम कर रहे ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। हमने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के केंद्र पर भी हमला किया है।’’

उन्होंने ईरानी परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को ‘अस्तित्व के लिए खतरा’ करार दिया।

इजराइल और ईरानी सूत्रों ने ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली और परमाणु सुविधा को भारी नुकसान पहुंचने की पुष्टि की है, साथ ही ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर हुसैन सलामी की मौत भी हुई है।

इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि हमलों से इजराइली वायुसेना के लिए ‘ईरान पर हवाई हमले की स्थिति में सुधार’ हुआ है।

इजराइली सेना ने हमलों में से एक का वीडियो भी जारी किया। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार सुबह हवाई हमलों से पहले ईरान के अंदर व्यापक गुप्त अभियान चलाया।

सूत्रों ने कहा कि मोसाद के नेतृत्व वाले आतंकवाद-रोधी अभियानों ने वहां स्थापित एक गुप्त अड्डे को सक्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की रणनीतिक मिसाइल प्रणाली और उसकी वायु रक्षा क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना था।

इजराइल के हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईरान के सशस्त्र बलों ने कहा कि उनके जवाबी हमले की ‘‘कोई सीमा नहीं’’ होगी।

ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा, ‘‘अब जबकि अल-कुद्स (यरुशलम) पर कब्जा करने वाले आतंकवादी शासन ने सभी लक्ष्मण रेखाओं को पार कर लिया है… (लेकिन, इस अपराध का जवाब देने की) कोई सीमा नहीं है।’’

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी कि हमलों के लिए इजराइल को ‘कड़ी सजा’ भुगतनी होगी। ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दोनों को ‘‘बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आईडीएफ ने कहा कि ईरान ने इजराइल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, जिन्हें वायुसेना ने इजराइल की सीमाओं के बाहर मार गिराया। जॉर्डन में भी सायरन की आवाज़ सुनी गई जब ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में पहुंचे।

इजराइल के सुपरमार्केट में घबराए हुए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो युद्ध के लंबा खिंचने की स्थिति के मद्देनजर आवश्यक सामान भर लेना चाहते हैं।

अधिकांश सुपरमार्केट में मिनरल वाटर की बोतलें सुबह-सुबह ही गायब हो गईं, क्योंकि लोगों में भीषण युद्ध की आशंका व्याप्त हो गई थी।

Tags: नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले
Previous Post

मौलवी ने मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Next Post

Ayodhya: कामाख्या घाट पर बड़ा हादसा, गोमती नदी में डूबे 5 युवक, 4 को बचाया गया,1 किशोर की तलाश जारी

Related Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

August 5, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

Ayodhya: कामाख्या घाट पर बड़ा हादसा, गोमती नदी में डूबे 5 युवक, 4 को बचाया गया,1 किशोर की तलाश जारी

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group