Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेघालय हनीमून हत्या: पत्नी जेवरात लुटने के दौरान की मेरे पति हत्या, दंपति संग मौजूद एक संदिग्ध की पहचान गाइड’ ने की

admin by admin
June 10, 2025
in क्राइम, देश
0

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले को लेकर एक स्थानीय पर्यटक गाइड ने मंगलवार को दावा किया कि उसने कुछ तस्वीरें देखने के बाद संदिग्धों में से एक की पहचान कर ली थी।

अल्बर्ट पडे वही गाइड हैं जिसने नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम के साथ तीन लोगों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को उस दिन ही सचेत कर दिया था, जिस दिन वे लापता हुए थे।

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून के दौरान शिलांग के पास से 23 मई को लापता हो गए थे। बाद में दो जून को ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास राजा का शव मिला जिसके सिर पर घातक चोटें थीं। इसके बाद खून से सना धारदार हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

मावलखियात के गाइड अल्बर्ट पडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीरों को देखकर मैंने एक संदिग्ध को पहचान लिया। मुझे खुशी है कि अपराधी आखिरकार सलाखों के पीछे हैं।’’

उसने कहा, ‘‘हमें दोषमुक्त करार दिया गया है। जिन लोगों ने सोहरा और उसके लोगों को हिंसक बताकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की थी, अब उनका पर्दाफाश हो गया है।’’

अल्बर्ट ने कहा कि उसने 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंगरियात से मावलखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ रहे दंपति को तीन लोगों के साथ देखा था।

गाइड के अनुसार, ‘‘राजा सहित चार पुरुष आगे चल रहे थे जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि उसकी हिंदी खास अच्छी नहीं है।

अल्बर्ट ने शुरू में दंपित को 22 मई को नोंगरियात तक जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और भा वानसाई नामक एक अन्य गाइड की सेवाएं लीं जिसने उन्हें शिपारा होमस्टे पर छोड़ दिया।

पुलिस ने मेघालय के सोहरा में अपने हनीमून के दौरान राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सोनम (24) को सोमवार को गिरफ्तार किया।

राजा की हत्या कथित तौर पर सोनम द्वारा भाड़े के हत्यारों से करायी गयी। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उससे पहले तीन हमलावरों – आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाहा (21) को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) के अधिकारियों ने बताया कि राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर पर किसी धारदार चीज से दो बार प्रहार किया गया था।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव थे – एक पीछे और एक सामने।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जांच के दौरान उसके सिर पर कट के दो निशान देखे थे। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद सोहरा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया।

Tags: मेघालय हनीमून हत्या: पत्नी जेवरात लुटने के दौरान की मेरे पति हत्या
Previous Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से जबरन वसूली करने वाले 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार

Next Post

अमेठी: इन्वर्टर की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, एक व्यक्ति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Related Posts

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
Next Post

अमेठी: इन्वर्टर की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, एक व्यक्ति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group