Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्यों मस्क और ट्रंप के संबंधों में आ रही खटास; मनोवैज्ञानिक ने बताई वजह?

admin by admin
June 8, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इस तरह से रिश्ता टूटना अच्छा नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क हमेशा से ही अमेरिका के दो बड़े चेहरे रहे हैं और ये दोनों अपने-अपने रास्तों पर चलना पसंद करते थे। कुछ वक्त पहले तक दो बड़े लोग साथ आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है।

कुछ ही सप्ताह पहले आई एक तस्वीर लोगों के जहन में छप सी गयी थी, जिसमें एलन मस्क ओवल ऑफिस में बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीछे उनकी परछाई बनकर खड़े थे।

हाथ जोड़े ट्रंप को मस्क को देखने के लिए पीछे मुड़ना पड़ रहा था। अपने चार वर्षीय बेटे के साथ बिल्कुल शांत खड़े मस्क का व्यक्तित्व आकर्षक और क्षमता व प्रभुत्व से भरे विकासवादी होने का संकेत देता है।

अमेरिका के ये दो बड़े चेहरे ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एक साथ आए थे भले ही इनमें खुद को लेकर कितना ही अंहकार क्यों न हों। मस्क को ट्रंप का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया और वह सरकार के दक्षता विभाग के प्रमुख थे, जो सरकार के अतिरिक्त धन और अपव्यय को कम करने के लिए गठित किया गया था।

मस्क कुछ समय के लिए सरकार के बड़े सहयोगी रहे।

ट्रंप और मस्क के साथ आने से बहुत सारे नौकरशाहों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने पद गंवाने पड़े। जिस तरह से एक तेज रफ्तार कार अपने सामने आने वाली हर चीज को कुचल देती है, ठीक वैसे ही मस्क और ट्रंप की जोड़ी आगे बढ़ रही थी, लेकिन जब तेज रफ्तार कार सड़क पर किसी अवरोधक से टकराते तो पूरी गाड़ी हिल जाती है, कुछ ऐसा ही ट्रंप और मस्क की जोड़ी के साथ हुआ। शायद किसी की कल्पना से भी परे।

ट्रंप और मस्क के संबंधों में खटास पर लोगों की अलग-अलग राय है।

कई लोगों ने टेस्ला की बिक्री में भारी गिरावट की ओर इशारा किया, जिसका मुनाफा एक तिमाही में 71 प्रतिशत तक गिर गया और मस्क की प्रतिष्ठा पर इसका अप्रत्याशित प्रभाव पड़ा।

ट्रंप और मस्क के संबंधों में खटास से टेस्ला के शेयरों की कीमत में भी तेजी से गिरावट आई है, क्योंकि निवेशक घबरा गए हैं। इसके अलावा टेस्ला शोरूम पर हमले की खबरों ने भी निवेशकों की नींद उड़ा रखी है।

बहुत से लोगों ने ट्रंप द्वारा हाल ही में पेश किये कर कटौती विधेयक को कारण माना है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के मालिकों को नुकसान होगा। इसके अलावा ट्रंप द्वारा प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ एंटी-मिसाइल रक्षा प्रणाली में स्पेस एक्स की संभावित भागीदारी पर वाशिंगटन में मचे राजनीतिक घमासान को भी एक कारण माना जा रहा है।

हालांकि, व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन का कहना है कि संबंधों में खटास आने का असली संकेत तब मिला, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को चीन के साथ किसी भी संभावित युद्ध की स्थिति में पेंटागन की हमले की योजना दिखाने से इनकार कर दिया।

बैनन के अनुसार, राष्ट्रपति का सबसे अच्छा दोस्त होने से ही आप कुछ हासिल कर सकते हैं और दोनों की दोस्ती के अंत की शुरुआत थी।

अब हम ट्रंप और मस्क को अलग-अलग रास्तों पर चलते हुए देख सकते हैं।

ट्रंप कैमरे पर मुस्कुराते हुए ‘बिग, ब्यूटीफुल बिल’ पेश कर रहे हैं। यह बजट में कटौती करने वाला एक ऐसा विधेयक है, जो सैकड़ों विवादास्पद प्रस्तावों को एक साथ लाता है।

इसके बाद ट्रंप, मस्क पर ‘पागल होने’ और सरकारी अनुबंध वापस लेने का आरोप लगा रहे हैं। मस्क भी इस फैसले से नाखुश हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “मुझे माफ करें, लेकिन मैं इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह अपमानजनक है। उन लोगों पर शर्म आती है जिन्होंने इसके लिए वोट दिया। आप जानते हैं कि आपने गलत किया।”

अस्वीकृति और स्थिति का पुनः निर्धारण

मस्क कहते हैं कि उन्हें विधेयक नामंजूर है और न कहना सभी भावनाओं में सबसे ऊपर है। जीवन में संघर्ष करते समय आपको उस चीज से बचना चाहिए, जिससे आपको घृणा होती है।

मनोवैज्ञानिक रूप से, ट्रम्प को अस्वीकार करना मस्क के लिए खुद को ऊपर उठाने और विधेयक के पीछे के व्यक्ति को कमतर आंकने का प्रयास है।

मस्क, राष्ट्रपति के फैसले को किसी और की तरह नहीं बता सकते। वह खुद को एक स्वतंत्र विचारक, जोखिम लेने वाले, अभिनव, साहसी, किसी भी बंधन से मुक्त व्यक्ति के रूप में फिर से स्थापित कर रहे हैं।

यही उनका व्यक्तित्व है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है और वह इसे दोहरा रहे हैं।

बदला होता है मीठा

वर्ष 2004 के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ‘पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी’ (पीईटी) का उपयोग कर प्रतिभागियों के मस्तिष्क की जांच की और प्रतिभागियों को विश्वास पर आधारित एक आर्थिक खेल खिलाया गया।

पीईटी, एक चिकित्सा इमेजिंग तकनीक है जिसका उपयोग मस्तिष्क के कार्य (अन्य चीजों के अलावा) का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब विश्वास टूटता है तो प्रतिभागियों में बदला लेने की चाहत बढ़ जाती है।

दूसरे शब्दों में कहें तो बदला मुख्य रूप से किसी भी गलत को सही करने के बजाय खुद को बेहतर महसूस कराने को लेकर होता है।

आप भले ही अपने काम में नैतिकता दिखाएं लेकिन उस समय आप अधिक स्वार्थी हो सकते हैं।

लेकिन यहां किस बात का बदला? यहीं आपका अंहकार आड़े आता है

मनोवैज्ञानिक रूप से अंहकारी लोग अपने कथित अपमान के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं फिर चाहे ये वास्तविक हो या काल्पनिक।

मस्क को लगा होगा कि ट्रंप राजनीतिक लाभ के लिए उनकी उपलब्धियों को कम करने का प्रयास कर रहे है और आपसी सम्मान का उल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह की संवेदनशीलता, प्रशंसा को तुरंत अपमान ​​में बदल सकती है।

घृणा और अपमान ​​शक्तिशाली भावनाएं हैं, जो हमें शारीरिक संदूषण (खराब भोजन, बीमारी) और सामाजिक या नैतिक संदूषण (विश्वासघात, अक्षमता) से बचाने के लिए विकसित होती हैं।

दोनों में नामंजूरी शामिल होती है। घृणा, शारीरिक रूप से किसी चीज को अस्वीकार करती है जबकि अपमान, ​​सामाजिक या नैतिक रूप से किसी चीज को अस्वीकार करता है और मस्क यहां ट्रंप को इन दोनों पहलुओं से झटका दे सकते हैं।

रिश्ते का टूटना हमेशा मुश्किल होता है और जब इस प्रक्रिया में ऐसी भावनाएं जुड़ जाती हैं तो यह और भी मुश्किल हो जाता है।

लेकिन दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति, दुनिया के सबसे अमीर आदमी से मिली इस तरह की अस्वीकृति का जवाब कैसे देगा? और इसका अंत कहां होगा?

Tags: क्यों मस्क और ट्रंप के संबंधों में आ रही खटास
Previous Post

Watch, कश्मीर में ट्रेन: हेलीकॉप्टर ने इंजीनियरिंग का अजूबा बनाने के लिए मानव-मशीनों को पहुंचाया

Next Post

लखनऊ: सूडा के परियोजना प्रबंधक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
Next Post

लखनऊ: सूडा के परियोजना प्रबंधक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group