अयोध्या में ईदुल अजुहा पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पूर्व संध्या पर शहर में सुरक्षा बलों ने एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों रूट मार्च निकाला।
बकरीद को लेकर अधिकारियो ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कल जनपद में ईद उल अजहा, बकरीद का पर्व मनाया जाएगा।
अयोध्या पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये है। बकरीद की नमाज मस्जिदों व ईदगाहो में पढ़ी जाएगी।



