अयोध्या, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ आशीष निगम और रूदौली कोतवाल संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ बुलेट व बाइक से रूदौली नगर की मुख्य सड़कों, गली, मोहल्लों व मार्गो पर गस्त किया।
गस्त के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और लोगों से बातचीत भी की। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा ईदुल अजहा का पर्व शांति पूर्व सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र का भर्मण किया जा रहा है अगर किसी को किसी प्रकार कोई समस्या उतपन्न होती है तो तत्काल पुलिस से सम्पर्क कर अपनी समस्या बताए उसका समय रहते निस्तारण किया जयेगा।
सीओ आशीष निगम ने कहा कि हम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हम लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सीओ आशीष निगम ने बुलेट पर सवार होकर क्षेत्र का भर्मण किया।


