Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड: भाजपा नेता की हत्या के आरोपी उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

admin by admin
June 6, 2025
in क्राइम, देश
0

उत्तराखंड के प्रेमनगर क्षेत्र में तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पुरकाजी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुरकाजी और उत्तराखंड की मंगलौर सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन रुकने की बजाय उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाते हुए भागने का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ये आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि त्यागी को दोनों पैरों व एक हाथ में और सिकंदर को दोनों पैरों में गोली लगी है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए गुरुकुल नारसन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

त्यागी, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुरकाजी का रहने वाला है जबकि सिंकदर शामली का निवासी है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात प्रेमनगर क्षेत्र के मांडुवाला में पीपल चौक पर नेगी की उस समय कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जब वह अपने कुछ मित्रों के साथ घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि ठीक सामने से चलायी गयी गोली कार का शीशा तोड़ते हुए सीधे नेगी की गर्दन में लगी थी। अधिकारी ने बताया कि नेगी के दोस्त उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। नेगी, पूर्व में भाजपा युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से पहले अपने एक दोस्त की महिला मित्र को लेकर नेगी की त्यागी के साथ फोन पर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने भाजपा नेता को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

Tags: उत्तराखंड: भाजपा नेता की हत्या के आरोपी
Previous Post

नीट (यूजी) 2025 का परिणाम जारी करने का मार्ग प्रशस्त, मद्रास उच्च न्यायालय ने याचिकाएं कीं खारिज

Next Post

हापुड़ : प्रेमी ने शक की वजह से महिला की हत्या; शव को सूटकेस में बंद कर फेंका

Related Posts

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
देश

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

August 7, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज
उत्तर प्रदेश

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

August 7, 2026
रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ
देश

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

August 7, 2026
Next Post

हापुड़ : प्रेमी ने शक की वजह से महिला की हत्या; शव को सूटकेस में बंद कर फेंका

Recent Posts

Jouer sur Savaspin : inscription, bonus de bienvenue, méthodes de paiement et sécurité

by admin
August 8, 2026
0

1. S’inscrire et démarrer rapidementÉtapes clés de la création de compte2. Bonus de bienvenue et conditions de mise3. Méthodes de...

Spinmama promozioni: guida completa a bonus, pagamenti e sicurezza

by admin
August 8, 2026
0

Spinmama promozioni: la guida pratica per sfruttare al meglio le offerte Spinmama promozioni: registrazione e verifica passo passo Il primo...

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 7, 2026
0

अयोध्या पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों...

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें...

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कैरियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group