Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सेक्सटॉर्शन दिल्ली: अश्लील वीडियो के जरिए ब्लेकमेल कर 14 लाख रुपये ठगे, तीन लोग गिरफ्तार

admin by admin
June 5, 2025
in क्राइम, देश
0

दिल्ली, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक कथित ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि इन्होंने एक व्यक्ति को वीडियो कॉल के जरिए फंसाया, आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्डिंग की, और फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे धमकाते हुए 14 लाख रुपये वसूल लिए।

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मेवात से वसीम (30), जावेद (48) और खालिद (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी, लोगों को वीडियो कॉल करते थे और उन्हें महिलाओं की पहले से रिकॉर्ड की गई अश्लील वीडियो के जरिए लुभाते थे।

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद पीड़ितों को एक व्यक्ति फोन करता था जो खुद को अपराध शाखा का अधिकारी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी देता और आरोप लगाता था कि वीडियो क्लिप एक नाबालिग की है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी, पीड़ितों को कैमरे पर कपड़े उतारने के लिए उकसाते और उनकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते। ये लोग इन वीडियो का इस्तेमाल पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए करते थे।

अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता को एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया।

डीसीपी वीर ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान एक अश्लील वीडियो चलने लगा और उसमें मौजूद महिला ने शिकायतकर्ता को कपड़े उतारने के लिए मना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे तीन अश्लील वीडियो क्लिप भेजीं और रुपये मांगे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए शिकायतकर्ता से कहा कि उसका फोन निगरानी में है और उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जा सकता है।

अधिकारी के अनुसार, फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला ने आत्महत्या कर ली है और उसने समझौते के लिए छह लाख रुपये न देने पर पीड़ित को गिरफ्तार करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने धोखेबाजों को कुल मिलाकर करीब 14 लाख रुपये हस्तांतरित किए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित की, जिसने राजस्थान के मेवात क्षेत्र में उनका पता लगाया। अधिकारी ने बताया, ‘‘डीग जिले के सीकरी में छापेमारी की गई, जहां से तलाश के बाद वसीम को पकड़ लिया गया। इसके बाद जावेद और खालिद को भी उनके आवासों से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक डेटा वाले दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस गिरोह का बड़ा नेटवर्क होने का संदेह है और इस संबंध में जांच की जा रही है।

Tags: सेक्सटॉर्शन दिल्ली: अश्लील वीडियो के जरिए ब्लेकमेल
Previous Post

अयोध्या में बोले आदित्यनाथ: कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज होती है पुष्प वर्षा

Next Post

सेंट्रल बैंक ने बीमा क्षेत्र में रखा कदम; फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

Related Posts

उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
Next Post

सेंट्रल बैंक ने बीमा क्षेत्र में रखा कदम; फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group