Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त के दौरान ‘राजा राम’ और अन्य विग्रहों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

admin by admin
June 5, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक समारोह में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर नवनिर्मित आठ मंदिरों में विग्रहों की स्थापना के साथ-साथ भगवान राम के शाही स्वरूप ‘राजा राम’ की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच हुआ यह अनुष्ठान इस मंदिर में आयोजित दूसरा प्रमुख प्राण-प्रतिष्ठा समारोह था। इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राम लला का अभिषेक किया गया था।

बृहस्पतिवार का यह समारोह ‘अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान हुआ। हिंदू पंचांग में इसे सबसे शुभ घड़ियों में से एक माना जाता है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, विग्रहों का अभिषेक सुबह साढ़े छह बजे यज्ञ मंडप में पूजा के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद पूर्वाह्न नौ बजे हवन किया गया और फिर सभी मंदिरों में एक साथ अनुष्ठान शुरू हुए।

ट्रस्ट के अनुसार, जिन देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, उनमें श्री राम दरबार (केंद्रीय स्थापना), शेषावतार, उत्तर-पूर्व (ईशान) कोने में भगवान शिव, दक्षिण-पूर्व (अग्नि) कोने में भगवान गणेश, दक्षिणी शाखा में भगवान हनुमान, दक्षिण-पश्चिम कोने में सूर्य देव, उत्तर-पश्चिम (वायव्य) कोने में देवी भगवती और उत्तरी शाखा में देवी अन्नपूर्णा शामिल हैं।

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने बातचीत में कहा कि यह समारोह देश के विभिन्न हिस्सों से आए धार्मिक विद्वानों की भागीदारी में वैदिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ।उन्होंने कहा, “गंगा दशहरा का दिन एक नयी शुरुआत का प्रतीक होगा। यह वह पल होगा, जब सदियों की तपस्या, संघर्ष और आस्था का फल मूर्त रूप में प्रकट होगा।

समारोह के दौरान स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा। इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा खासी चाक-चौबंद थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अयोध्या के चारों ओर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ ड्रोन रोधी तकनीक, सीसीटीवी कैमरे और उन्नत निगरानी प्रणाली तैनात की गई है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा उत्सव आज अयोध्या में संपन्न हुआ। राम राज्य की ओर एक कदम।

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने कहा, “गंगा दशहरा पर किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल देता है। शायद यही वजह है कि राम मंदिर ट्रस्ट ने राजा राम के अभिषेक के लिए इस दिन को चुना।

अयोध्या में रसिक निवास मंदिर के मुख्य पुजारी महंत रघुवर शरण ने समारोह से पहले ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इस साल गंगा दशहरा ऐतिहासिक होगा, क्योंकि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम के ‘राजा राम’ स्वरूप को अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंजिल पर औपचारिक रूप से प्रतिष्ठापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने आवास पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की, पहली मंजिल पर ‘राम दरबार’ के दर्शन किए और पास के हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए।

योगी ने सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचंद्र की जय!

Tags: Ayodhya: राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त
Previous Post

हरिद्वार: अपनी ही पुत्री का कथित दुष्कर्म करवाने वाली महिला भाजपा नेता गिरफ्तार

Next Post

ईरान ने तीन बंधक भारतीय को कराया मुक्त; भारत ने दिया धन्यवाद

Related Posts

देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
Next Post

ईरान ने तीन बंधक भारतीय को कराया मुक्त; भारत ने दिया धन्यवाद

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group