अयोध्या, तहसील क्षेत्र रूदौली अंतर्गत ग्राम सराय मुगल मे सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। सक्रिय भू-माफियायों के समाने तहसील प्रशासन बौना साबित हो रहा है।
अजय प्रताप सिंह निवासी सराय मुगल ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम सराय मुगल मे विभिन्न मदों मे पड़ी गटा संख्या 346,347,348,व 440,441 पर गांव के ही कुछ दबंग भू माफिया अपना कब्जा जमाये हुए है लेकिन स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते भू माफियाओं के हौसले बुलंद है।
शिकायतकर्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह भूमि वर्षो से भूमाफियों के कब्जे मे है। जिस पर शिकायत करने पर एक बार दो नंबर पर बेदखली का आदेश भी हो चुका है लेकिन दबंग भू माफियाओं की शासन प्रशासन मे पकड़ मजबूत होने के कारण आज तक उनका कब्जा बरकरार है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त भूमि पर लगे आम के पेड़ों की फसल को दबंगों ने बेच दिया है और मौके पर आम की फसल तोड़ी जा रही है परन्तु शिकायत के बावजूद कोई राजस्व कर्मचारी रोकने नहीं गया है।
मौजूदा समय मे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम व 112 पुलिस भी भूमाफियाओं को रोक पाने व बेदखल करने का नाकाम साबित हो रहा हैं।
इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है नायब तहसीलदार को जाँच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।


