रा
राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच में मौसम में पलटी खाई है और तेज आंधी और तूफान के साथ में अलग-अलग इसमें बारिश में गर्जन और ओले गिरने के समाचार हैं।
मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें की राजस्थान के 6 जिलों को शामिल किया गया है।
जोधपुर ,जयपुर (पश्चिम), जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, राजसमंद, झालावाड़ और भीलवाड़ा जिलों में अलर्ट जारी किया है।हल्की बारिश,आकाशीय बिजली और तेज अंधड़ की संभावना जताई है। वही राजस्थान के कई हिस्सों में तेज अंधड़ से नुकसान के भी समाचार है।
भीलवाड़ा के जीवनिया टोल मंडल पर टोल का पूरा सेट और सिस्टम आंधी के कारण नष्ट हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है इसमें देखा जा सकता है कि 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं ने बारिश के साथ किस तरह कहर बरपाया है।


