Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूड़की में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

admin by admin
May 16, 2025
in क्राइम, देश
0

देहरादून, रूड़की में राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में कहा गया है कि डॉ. अब्दुल अलीम असांरी ने बृहस्पतिवार दोपहर को बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा के वायवा (मौखिक परीक्षा) के दौरान छात्राओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ। यह घटना एक बंद कमरे में हुई।

गंगनहर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि अंसारी ने कथित तौर पर एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया और उससे रात में घर जाकर उन्हें फोन करने को कहा।

कमरे से बाहर आने के बाद जब एक पीड़ित ने अपनी आपबीती साझा की तो अन्य छात्राओं ने भी इस बात का खुलासा किया कि प्रोफेसर ने उन्हें भी अनुचित तरीके से छुआ था।

शिकायत के मुताबिक, जब छात्राओं ने इस बात को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया तो अंसारी ने कथित तौर पर उन्हें उनके अंक काटने की धमकी दी।

इससे भड़की छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। आरोपी रूड़की के पास भगवानपुर में एक अन्य कॉलेज में पढ़ाता है।

विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आक्रोशित छात्राओं को शांत करने के लिए पुलिस को मामले की सूचना दी। सकलानी ने बताया कि एक पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को छुआ था लेकिन उसने कहा कि इसके पीछे उसका कोई गलत इरादा नहीं था।

पुलिस के अनुसार, अंसारी इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि उसने एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर क्यों लिखा था।

इस बीच, कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि अंसारी द्वारा बुधवार और बृहस्पतिवार को ली गयी दोनों प्रायोगिक परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है ।

Tags: रूड़की में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप
Previous Post

बरेली: पिटाई के बाद पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, मामला दर्ज

Next Post

यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, दिन में तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस

Related Posts

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
Next Post

यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी, दिन में तापमान रहा 45 डिग्री सेल्सियस

Recent Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group