Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: नकली दवा कारोबारियों पर कार्रवाई; 30 करोड़ से ज्यादा की नकली दवाएं जब्त, 68 गिरफ्तार

admin by admin
May 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, प्रदेश में नकली दवा के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 2024-25 में 30 करोड़ 77 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं।

यहां जारी एक अधिकारिक बयान के मुताबिक विभाग ने पिछले एक साल के दौरान पूरे प्रदेश में 1039 छापेमारी अभियान चलाए और इस दौरान 13,848 नमूने एकत्र किये। नकली दवा के कारोबार में संलिप्त पाये गये 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गये। साथ ही, 68 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

बयान के मुताबिक सबसे ज्यादा कार्रवाई आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद में हुई, जहां नकली दवाओं के साथ-साथ ‘ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन’, ‘नारकोटिक्स (मादक पदार्थ)’ औषधियां और नकली ‘कॉस्मेटिक’ उत्पाद भी जब्त किये गए।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में सर्वाधिक कार्यवाही लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद जिले में की गई। राज्य की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ के सहयोग से ‘ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन’ और नकली दवाओं के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयां की गईं।

अधिकारियों के मुताबिक आगरा में पांच नवंबर 2024 को एक करोड़ 36 लाख रुपये की नकली दवाएं और गाजियाबाद में छह फरवरी 2025 को 90 लाख रुपये की ‘नारकोटिक्स’ औषधियां जब्त की गईं। बरेली में अप्रैल 2025 में 50 लाख रुपये के नकली ‘कॉस्मेटिक’ उत्पाद जब्त किए गए।

इसके अलावा, आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में ‘एलोपथिक’ दवाओं के अपमिश्रण के मामले में भी कड़ी कार्रवाई की गई। लिये गये 14 संदिग्ध नमूनों की जांच जारी है।

प्रदेश में नकली दवाओं के खिलाफ यह कार्रवाई देश में मादक पदार्थ माफियाओं के विरुद्ध सबसे बड़ी मानी जा रही है। यह कार्रवाई न केवल जनस्वास्थ्य की रक्षा करेगी, बल्कि अवैध दवा व्यापार पर भी प्रभावी अंकुश लगाएगी। सरकार ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयों को और तेज करने का संकल्प लिया है।

Tags: लखनऊ: नकली दवा कारोबारियों पर कार्रवाई
Previous Post

Khushi Mukherjee Video: बिना पैंटी पहने मुंबई की सड़कों घूमती नजर आई एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी

Next Post

अवध विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर परीक्षा में 2079 परीक्षार्थी अनुपस्थित; चार नकल करते धरे गए

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

अवध विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर परीक्षा में 2079 परीक्षार्थी अनुपस्थित; चार नकल करते धरे गए

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group