मुंबई, ‘देविका’, ‘कस्तूरी’, ‘जंगल में मंगल’, ‘नादान’ और ‘नूरी’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का परिचय देने वाली एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल खुशी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहना हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि एक्ट्रेस बोल्ड ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रही है। खुशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार खुशी मुखर्जी हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाद कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि यहां वो किसी से मुलाकात के लिए आई हुई थी। लेकिन इस दौरान खुशी ने इतना बोल्ड ड्रेस पहना हुआ था कि खुद ही असहज महसूस करने लगी थी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह साइडकट ड्रेस असहज महसूस कर रही थी। वहीं, लोगों को उनकी हद से ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई। खुशी मुखर्जी का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है, ‘एक मिसाइल इन पर भी गिराओ।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बेशर्मी की हद।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इतनी जल्दी में थी सलवार पहनना भूल गई।
वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी मुखर्जी ने टीवी, फिल्म और वेब सीरीज में काम किया है। खुशी मुखर्जी ‘देविका’, ‘कस्तूरी’, ‘जंगल में मंगल’, ‘नादान’ और ‘नूरी’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।


