Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार: महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश, तीन बेटियों की मौत

admin by admin
May 15, 2025
in क्राइम, देश
0

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को 40 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके छह साल के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सूर्यमणि कुमारी (पांच), राधा कुमारी (तीन) और शिवानी कुमारी (एक) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान सोनिया देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला और उसका बेटा रितेश कुमार (छह) औरंगाबाद के एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर घटी।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक राम सुमेर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सुबह हमें सूचना मिली कि रफीगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला और उसके बच्चे बेहोश पड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला तथा उसके चार बच्चों को गंभीर हालत में पाया। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। महिला और उसके छह वर्षीय बेटे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

रफीगंज थाना के प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।

अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने बच्चों को भी दे दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘मौतों का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।’’

Tags: बिहार: महिला ने अपने चार बच्चों को
Previous Post

पीलीभीत: बाघ के हमले में किसान की मौत, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Next Post

छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली ढेर, 18 जवान घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली ढेर, 18 जवान घायल

Recent Posts

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शुभम मिश्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के...

मथुरा में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

मथुरा जिले में शनिवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा की ओर आ रहे एक तिपहिया वाहन को एक पिकअप...

सहारनपुर में महिला JE से बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का आरोप, PWD इंजीनियर पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

सहारनपुर, जिले के जनकपुरी थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला जूनियर इंजीनियर से कथित बदसलूकी और जबरन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group