Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल में बीमा की राशि हड़पने के लिए हत्या करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

admin by admin
May 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

संभल जिले में पुलिस ने रविवार को बीमा राशि के लिए हत्या कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने कथित तौर पर सलीम और अमन नामक दो लोगों की हत्या की साजिश रची और सड़क दुर्घटना बताकर अपनी मोटी बीमा पॉलिसियों का फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की।

संभल की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुकृति शर्मा ने बताया कि, ‘सलीम की हत्या 29 जुलाई, 2022 को और अमन की 15 नवंबर, 2023 को हुई। दोनों मामलों में मौतों को धोखे से सड़क दुर्घटना के रूप में पेश किया गया, जिसके कारण पुलिस ने शुरू में फाइलें बंद कर दीं।

पुलिस को बाद में पता चला कि उनकी मौत से पहले सलीम ने अपने नाम पर 88 लाख रुपये की कई बीमा पॉलिसियां ​​ली थीं, जबकि अमन ने 2.70 करोड़ रुपये का बीमा कराया था।

उन्होंने कहा कि ‘गिरोह ने दोनों हत्याओं की योजना बनाई और उन्हें दुर्घटना के रूप में दिखाने के लिए साजिश रची। पुलिस को इस मामले में सफलता फरवरी में शाहरुख नामक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ मिली।

शाहरुख के मोबाइल फोन में कमल नामक व्यक्ति की चैट देखी गई जिसके बाद इस मामले में जांच की गई तो पुलिस को पता चला कि कमल ने वेदप्रकाश से मिलकर उसके भांजे अमन (24) की नवंबर 2023 को दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें मृतक के नाम दो करोड़ 70 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी विभिन्न कंपनियों से ली गई थी।

जांच में पता चला कि अमन के मामा वेदप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके नाम पर विभिन्न कंपनियों से 2.70 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसियां ​​हासिल करने के बाद अपने ही भांजे की हत्या कर दी थी।

वेदप्रकाश खुद इस कथित दुर्घटना मामले में शिकायतकर्ता था। बीमा भुगतान से करीब 20 लाख रुपये पहले ही खाते में जमा हो चुके थे। इस मामले की विस्तृत जांच में गिरोह के इसी तरह के अपराध में शामिल होने का पता चला। सलीम की हत्या के बाद उन्होंने पहले भी विभिन्न कंपनियों से 75 लाख रुपये की बीमा राशि का फर्जीवाड़ा किया था।

एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा, ‘हमारी जांच में एक सक्रिय गिरोह का पता चला है जो व्यक्तियों को निशाना बनाता है, उनके नाम पर बड़ी बीमा पॉलिसियां ​​हासिल करता है और फिर उनकी हत्या कर देता है तथा इन मौतों को सड़क दुर्घटना का रूप देकर अवैध रूप से लाखों और करोड़ों रुपये की बीमा राशि हड़प लेता है।

इन दो हत्या के मामलों के सिलसिले में पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों वेदप्रकाश, कमल सिंह, निर्देश कुमार, उदयभान सिंह, प्रेमशंकर, सुनील कुमार और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरोह की गतिविधियों की जांच कर रही है।

Tags: संभल में बीमा की राशि हड़पने के लिए हत्या
Previous Post

अदालत ने छह कनिष्ठों से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

Next Post

Ayodhya: रुदौली रेलवे ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

Ayodhya: रुदौली रेलवे ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group