Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अदालत ने छह कनिष्ठों से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

admin by admin
May 11, 2025
in देश
0

मुंबई उच्च न्यायालय ने छह कनिष्ठ महिला चिकित्सकों से छेड़छाड़ के आरोपी केईएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि अदालत को पीड़िताओं को पहुंचे ‘‘भावनात्मक और मानसिक आघात’’ पर विचार करने की जरूरत है।

उच्च न्यायालय ने आठ मई को केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर रवींद्र देवकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

अस्पताल में सहायक प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि देवकर ने उन्हें गलत तरीके से छूआ और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर प्रताड़ित किया।

न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की पीठ ने कहा कि देवकर अपने पद का फायदा उठाकर लंबे समय से अनुचित व्यवहार कर रहा था। अदालत ने कहा कि पीड़िताएं सदमे में थीं और उन्हें डर था कि उनका करिअर बर्बाद हो जाएगा इसीलिए अब तक कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं थीं।

पीठ ने कहा कि अगर देवकर को अग्रिम जमानत दी जाती है तो इस बात की पूरी आशंका है कि वह सभी शिकायतकर्ता पीड़िताओं से बदला लेगा और इस बात का भी पूरा अंदेशा है कि वह फिर वही कृत्य दोहराएगा।

अदालत ने कहा, ‘‘अंतत: मेडिकल कोर्स कर रहीं पीड़िताओं को पहुंचे भावनात्मक और मानसिक आघात पर विचार करना होगा और अस्पताल जैसे कार्यस्थल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और महिलाओं की गरिमा की नैतिक और कानूनी रूप से रक्षा के लिए अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज करने की जरूरत है। देवकर के खिलाफ भोईवाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामला दर्ज होने के बाद निलंबित किए गए देवकर ने अपनी याचिका में कहा कि उनके खिलाफ शिकायत व्यक्तिगत रंजिश और अस्पताल की अंदरूनी राजनीति के कारण की गई है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि देवकर कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के तहत अस्पताल की आंतरिक समिति का सदस्य भी है।

इसमें कहा गया, ‘‘यह एक ऐसा मामला है जिसमें एक डॉक्टर के खिलाफ आरोप हैं जो कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के तहत अस्पताल की समिति का सदस्य है और उस पर एक नहीं छह महिला चिकित्सकों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप है।

Tags: अदालत ने छह कनिष्ठों से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक
Previous Post

मऊ में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, राहत कार्य जारी

Next Post

संभल में बीमा की राशि हड़पने के लिए हत्या करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post

संभल में बीमा की राशि हड़पने के लिए हत्या करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group