Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर: नशे में धुत रिटायर्ड होमगार्ड ने गोली मारकर बेटे की हत्या की, हमले में बहू घायल

admin by admin
May 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले में एक सेवानिवृत्त होमगार्ड ने पर अपने बड़े बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी पत्नी को घायल कर दिया।  पुलिस ने बताया कि बड़हलगंज थानाक्षेत्र के चौतीसा गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरि नारायण यादव ने शनिवार देर रात शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे अनूप (38) पर गोली चला दी।

पुलिस ने मृतक अनूप की मां विमला देवी के हवाले से बताया कि उनका (विमला का) पति अक्सर नशे में हंगामा करता था। पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात हरि नारायण शराब के नशे में अनूप के घर पहुंचा और वहां उससे झगड़ा कर अपने घर चला गया।

पुलिस के मुताबिक, हरि कुछ ही देर बाद अपनी बंदूक लेकर वापस लौटा और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अनूप पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बीच-बचाव करने आई अनूप की पत्नी सुप्रिया (30) को भी गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, सुप्रिया का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है।

बड़हलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी हरि नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में प्रयुक्त बंदूक और दो कारतूस जब्त कर लिये।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसपर पहले भी मारपीट और धमकी देने का आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: गोली मारकर बेटे की हत्या की
Previous Post

उज्जैन: महाकाल मंदिर में शंख द्वार के ऊपर लगी आग

Next Post

भदोही के कस्तूरबा गांधी छात्रावास से भागी दो छात्राएं लखनऊ से बरामद

Related Posts

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

August 5, 2026
अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

August 5, 2026
अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
Next Post

भदोही के कस्तूरबा गांधी छात्रावास से भागी दो छात्राएं लखनऊ से बरामद

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group