Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Web Show ‘हाउस अरेस्ट’ में ‘अश्लील’ सामग्री को लेकर अभिनेता एजाज खान, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

admin by admin
May 3, 2025
in क्राइम, देश
0

मुंबई, वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में कथित अश्लील सामग्री को लेकर मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज खान, निर्माता राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘हाउस अरेस्ट’ का प्रसारण उल्लू ऐप पर किया जा रहा था। एजाज इस वेब शो के प्रस्तोता थे।

अंबोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता एजाज खान, ‘हाउस अरेस्ट’ के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वेब शो में अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है और इसकी आपत्तिजनक सामग्री से महिलाओं की गरिमा का अपमान हुआ है।

अधिकारी के मुताबिक, “शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे शो की अश्लील सामग्री के बारे में कई शिकायतें मिली हैं और कई लोगों ने उसे व्यक्तिगत संदेश भेजकर इस बारे में शिकायत करने का आग्रह किया है।

अधिकारी ने बताया कि ‘हाउस अरेस्ट’ के निर्माता और प्रस्तोता पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

शो से जुड़ी कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई हैं, जिनमें एजाज महिला प्रतियोगियों पर कैमरे के सामने अनुचित कृत्य के लिए दबाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप में महिलाओं से ऐसे निजी सवाल किए जाते भी देखे जा सकते हैं, जो अश्लीलता के दायरे में आते हैं। इन सवालों से महिला प्रतियोगियों को असहज होते भी देखा जा सकता है।

Tags: अन्य के खिलाफ प्राथमिकीअभिनेता एजाज खान
Previous Post

ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही तीन वर्षीय लड़की ने जैन प्रथा ‘‘संथारा’’ से त्यागे प्राण, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

Next Post

रुदौली कोतवाली में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर; 125 पुलिस कर्मियों ने कराया स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Related Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
देश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

August 5, 2026
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
Next Post

रुदौली कोतवाली में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर; 125 पुलिस कर्मियों ने कराया स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Recent Posts

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार शाम रोडवेज बस और डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में बस चालक...

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान ढहने से उसके मलबे में दबने के...

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवड़ियों की...

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group