Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ACP पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कानपुर IIT की शोध छात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
May 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कानपुर जिले के रावतपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने उप्र प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के एक अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (कानपुर) (आईआईटी-के) की 27 वर्षीय शोध छात्रा के खिलाफ अदालत के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार यह प्राथमिकी तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ ने दर्ज कराई है। मोहसिन खान पर शोध छात्रा ने अपने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पांडेय ने बताया कि बुधवार को मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत के आदेश के बाद रावतपुर थाने में शोध छात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को आरोपों की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है।

मीडियाकर्मियों को तथ्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए सुहैला ने कहा कि शोध छात्रा एक दिसंबर को रावतपुर में उनके सरकारी आवास पर पहुंची और उनके कमरे में जबरन घुस गई, जहां वह अपने माता-पिता और नवजात बेटे के साथ मौजूद थीं।

सुहैला के मुताबिक इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, लड़की ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और खुद को आईआईटी-के की पीएचडी छात्रा बताया और कहा कि वह एसीपी मोहसिन खान से शादी करना चाहती है।

सुहैला के मुताबिक शोधछात्रा ने कहा कि वह मोहसिन से बहुत प्यार करती है लेकिन आप (सुहैला) और आपके बेटे एवं बेटी उसके और मोहसिन के बीच बाधा बन रहे हैं, जिसके कारण मोहसिन उससे शादी नहीं कर पा रहा है।

सुहैला का कहना है कि इस छात्रा ने उन्हें मोहसिन को छोड़ने के लिए कहा, वरना झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। उसने मोहसिन को शारीरिक शोषण के आरोप में निलंबित करवाने की धमकी भी दी और कहा कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह एसीपी और अन्य को फंसाने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाएगी।

सुहैला ने अपनी तहरीर में कहा कि जब उसने इन बयानों पर आपत्ति जताई, तो शोध छात्रा उग्र और हिंसक हो गयी, उसने उसे और उसके परिवार को गाली दी एवं जान से मारने की धमकी दी। सुहैला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति को जानबूझकर फंसाया गया, जिसे उसने ‘हनीट्रैप’ बताया।

रावतपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गयी पुलिस रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद सुहैला सैफ ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने बाद में आईआईटी-के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया और आरोपों की उचित जांच का निर्देश दिया।

आईआईटी-के की शोध छात्रा द्वारा लगाए गए बलात्कार के शुरुआती आरोपों के बाद तत्कालीन एसीपी (कलेक्टर गंज) मोहसिन खान का 12 दिसंबर को तबादला कर दिया गया था। प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 2013 बैच के अधिकारी मोहसिन खान को कलेक्टर गंज सर्किल से हटाकर लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

खान पर कल्याणपुर थाने में कथित तौर पर ‘धोखेबाज़ी करके यौन संबंध बनाने’ का मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

आईआईटी-के ने डीजीपी मुख्यालय की सिफारिश के बाद लगभग चार महीने पहले साइबर अपराध और अपराध विज्ञान में मोहसिन खान के पीएचडी पंजीकरण को भी समाप्त कर दिया था। मोहसिन खान आईआईटी-के से ‘साइबर क्राइम’ और ’क्रिमिनोलॉजी’ में पीएचडी कर रहे थे।

Tags: कानपुर IIT की शोध छात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Previous Post

पिथौरागढ़: आदि कैलाश यात्रा शुरू, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट भी खुले

Next Post

अपने बयानों से चर्चा में रहे संभल के CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर

Related Posts

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

August 5, 2026
अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

August 5, 2026
अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
Next Post

अपने बयानों से चर्चा में रहे संभल के CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group