Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से लाहौर और कराची वायुक्षेत्र में पाबंदी लगाई, मीडिया में छपी खबर में यह जानकारी

admin by admin
May 1, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मई महीने में कराची और लाहौर हवाई क्षेत्र के कुछ खास हिस्सों को प्रतिदिन चार घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है और देश के सभी हवाई अड्डों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। यहां बृहस्पतिवार को मीडिया में छपी खबर में यह जानकारी दी गई।

यह घटनाक्रम पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव तथा नई दिल्ली द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच हुआ है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र ने एक आधिकारिक नोटिस के हवाले से खबर दी, ‘‘संबंधित हवाई क्षेत्र एक मई से 31 मई के बीच स्थानीय समयानुसार प्रतिदिन तड़के 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक बंद रहेगा।’

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि बंद होने से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन में कोई खास बाधा नहीं आएगी, क्योंकि प्रतिबंधित घंटों के दौरान विमानों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

हवाई क्षेत्र के बारे में यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सुरक्षा कारणों से गिलगित, स्कार्दू और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के अन्य उत्तरी क्षेत्रों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा कि पहलगाम हमले पर भारत के जवाबी तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बल ‘‘पूरी तरह से स्वतंत्र’’ हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि यह निर्णय वायुक्षेत्र को पूर्ण रूप से बंद करने के बजाय उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) के भीतर चयनित गलियारों को प्रभावित करेगा तथा इसे एहतियाती सुरक्षा उपाय के रूप में लागू किया जा रहा है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और लाहौर स्थित अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से हवाई यातायात न्यूनतम समायोजन के साथ जारी रहेगा।

अखबार के अनुसार, वायु यातायात नियंत्रण अधिकारियों ने बुधवार को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली विदेशी विमानन कंपनियों सहित सभी उड़ानों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए।

अधिकारियों ने बताया कि ये उपाय एहतियाती हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्रीय तनाव के दौरान राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अखबार में छपी खबर के मुताबिक, पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश भर के सभी हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा है और सुरक्षा तथा निगरानी प्रोटोकॉल को काफी बढ़ा दिया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने विमानन सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली या यहां से उड़ान भरने वाली सभी विदेशी उड़ानों की कड़ी निगरानी शुरू की जा रही है।

अखबार ने खबर दी कि भारतीय विमानन कंपनियों के लिए पाकिस्तान के वायुक्षेत्र का इस्तेमाल पूर्णत: प्रतिबंधित है, अन्य अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों की उड़ानों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। नियंत्रकों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रस्थान से पहले किसी भी संदिग्ध विमान के पायलटों से वायु रक्षा मंजूरी संख्या की मांग करें। अखबार ने कहा, ‘‘उचित दस्तावेज और पहचान के बिना किसी भी विमान को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

Tags: पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से लाहौर और कराची वायुक्षेत्र
Previous Post

अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते के बाद हुए ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत

Next Post

Waves में बोले यूट्यूब CEO नील मोहन, भारतीय ‘कंटेंट’ तैयार करने वालों पर निवेश करेगे 850 करोड़ रुपये

Related Posts

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल
अंतराष्ट्रीय

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

August 7, 2026
मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को
अंतराष्ट्रीय

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

August 6, 2026
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
Next Post

Waves में बोले यूट्यूब CEO नील मोहन, भारतीय ‘कंटेंट’ तैयार करने वालों पर निवेश करेगे 850 करोड़ रुपये

Recent Posts

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी सुरक्षा चौकी को चकमा देकर तेज...

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी...

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को 41 खिलाड़ियों को लेकर लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस...

चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

लखनऊ, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हॉलमार्क नियमों के कथित उल्लंघन के लिए लखनऊ स्थित एक जौहरी की दुकान पर...

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

भदोही जिले के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को उसके पिता ने सिर पर वार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group