Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

NEET-UG परीक्षा 4 मई को; पुलिस सुरक्षा में प्रश्नपत्रों को ले जाया जाएगा, कोचिंग केंद्रों की होगी निगरानी

admin by admin
April 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें कर रहा है कि आगामी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

यह महत्वपूर्ण परीक्षा 4 मई को निर्धारित है जो देश भर में 550 से अधिक शहरों तथा 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

पिछले वर्ष की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने सहित कथित अनियमितताओं के बाद मंत्रालय एक पूरी तरह चाक चौबंद योजना पर काम कर रहा है।

इस संबंध में एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘नीट-यूजी का सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कई बैठकें की गई हैं। सामग्री के परिवहन, सुरक्षा और जोखिम प्रतिक्रिया संबंधी प्रबंधन के लिए जिलास्तरीय समन्वय समितियों को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रों पर एनटीए द्वारा निर्दिष्ट सुरक्षा के अलावा जिला पुलिस द्वारा बहुस्तरीय तलाशी ली जाएगी। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय सामग्री का परिवहन चाक चौबंद पुलिस सुरक्षा के तहत होगा। संगठित धोखाधड़ी नेटवर्क को रोकने के लिए कोचिंग केंद्रों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी की जाएगी।

सभी परीक्षा केन्द्रों के अनिवार्य निरीक्षण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं, जबकि तैयारियों का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक परीक्षा केन्द्रों का व्यक्तिगत दौरा करेंगे।

नीट-यूजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा नेट में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आने के बाद केंद्र ने पिछले साल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा परीक्षाओं का पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित की थी।

पिछली बार नीट-यूजी कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक होने सहित सहित कई अनियमितताओं को लेकर जांच के दायरे में रहा, तो यूजीसी-नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) को इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि मंत्रालय को इसकी शुचिता से समझौता किए जाने की जानकारी मिली थी।

दोनों मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। दो अन्य परीक्षाओं – सीएसआईआर-यूजीसी नेट और नीट-पीजी को एहतियात के तौर पर अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था।

Tags: NEET-UG परीक्षा 4 मई को
Previous Post

अयोध्या: सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास जी महाराज, सैकड़ों वर्षों की परंपरा को दरकिनार कर करेंगे रामलला का दर्शन

Next Post

एनालॉग पनीर vs दूध का पनीर: रेस्तरां को बताना होगा, व्यंजन में हुआ है बिना दूध वाले पनीर का इस्तेमाल

Related Posts

अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
Next Post

एनालॉग पनीर vs दूध का पनीर: रेस्तरां को बताना होगा, व्यंजन में हुआ है बिना दूध वाले पनीर का इस्तेमाल

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group