मुंबई, दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात दो बजकर 31 मिनट पर दमकल विभाग को कुरिमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास बहुमंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ में आग लगने की सूचना मिली। इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय का कार्यालय है।
दमकल विभाग के कई दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि करीब साढ़े तीन बजे आग ‘स्तर-2’ तक बढ़ गई जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक सीमित रही।
अधिकारी ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां, छह टैंकर, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य राहत संसाधनों को मौके पर तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
मुंबई के बैलॉर्ड स्टेट स्थित ED ऑफिस में कल रात आग लग गई। नुकसान कितना हुआ, अभी ये पता नहीं चल सका है। पिछले 1 साल में इस ऑफिस से ये जांचें हुईं 👇
–विंध्यवासिनी ग्रुप ऑफ कंपनीज बैंक धोखाधड़ी
–महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस
–सहारा ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग
–एरोस इंटरनेशनल… pic.twitter.com/2MWXmCS4g9— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 27, 2025


