Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में 33 IAS और तीन IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

admin by admin
April 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए 11 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 33 आईएएस अधिकारियों और तीन आईपीएस का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तबादले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर को विशेष सचिव एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन और सीईओ खादी बोर्ड बनाया गया है, जबकि वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह नए निदेशक सूचना एवं संस्कृति होंगे, जबकि जिलाधिकारी वाराणसी एस राजलिंगम को मंडलायुक्त वाराणसी बनाया गया है। वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संत कबीर नगर और भदोही समेत 11 जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, एल वेंकटेश्वर लू को प्रमुख सचिव परिवहन एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके पास समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी एवं दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक अनुसूचित जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं निदेशक छत्रपति शाहूजी महाराज का पदभार रहेगा।

इस सूची के मुताबिक, अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन के साथ-साथ स्टांप एवं पंजीयन का पदभार भी दिया गया है। सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी (डीएम) वाराणसी बनाया गया है। प्रेरणा शर्मा डीएम हापुड़ को निदेशक सूडा बनाया गया है, जबकि अभिषेक पांडेय उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण को डीएम हापुड़ बनाया गया है।

संजय कुमार मीना मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गोरखपुर को उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। शाश्वत त्रिपुरारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अलीगढ़ को सीडीओ गोरखपुर बनाया गया है। रविंद्र कुमार जिलाधिकारी बरेली को जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है। नवनीत सिंह चहल, डीएम आजमगढ़ को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, अविनाश सिंह, डीएम अंबेडकरनगर को डीएम बरेली बनाया गया है जबकि अनुपम शुक्ला, विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, यूपी को डीएम अंबेडकरनगर बनाया गया है।

इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ को विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, गौरव कुमार, मुख्‍य विकास अधिकारी (सीडीओ), प्रयागराज को नगर आयुक्त, लखनऊ बनाया गया है जबकि हर्षिका सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, चंदौली को सीडीओ प्रयागराज बनाया गया है। आर्यका अखौरी डीएम गाजीपुर को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अविनाश कुमार डीएम झांसी को डीएम गाजीपुर बनाया गया है।

मृदुल चौधरी, डीएम महोबा को डीएम झांसी बनाया गया है जबकि गजल भारद्वाज सचिव, यूपी भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को डीएम महोबा बनाया गया है। महेंद्र सिंह तोमर डीएम संत कबीर नगर को डीएम कुशीनगर बनाया गया है। विशाल भारद्वाज डीएम कुशीनगर को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है जबकि आलोक कुमार, विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा को डीएम संत कबीर नगर बनाया गया है।

उज्ज्वल कुमार विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को प्रबंध निदेशक यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन बनाया गया है जबकि पुलकित खरे विशेष सचिव नियोजन को मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन बनाया गया है। शैलेश कुमार उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को डीएम भदोही, अनुभव सिंह सीडीओ श्रावस्ती को उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, शाहिद अहमद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बस्ती को सीडीओ श्रावस्ती बनाया गया है।

जगदीश प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन को सचिव गृह बनाया गया है। अभय सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, वेदपति मिश्रा सचिव राजस्व विभाग को सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों में मेरठ जोन में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डीके ठाकुर को एडीजी, विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ), लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर को एडीजी, मेरठ जोन और डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी, प्रयागराज जोन बनाया गया है। इसके अलावा 24 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का भी तबादला किया गया है।

Tags: उप्र में 33 आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों
Previous Post

मथुरा: पुलिस ने अपहरण के फर्जी मामले का किया भंडाफोड़

Next Post

गाजियाबाद नहर में प्लास्टिक के थैले में किशोरी का मिला शव

Related Posts

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

August 5, 2026
अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

August 5, 2026
अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
Next Post

गाजियाबाद नहर में प्लास्टिक के थैले में किशोरी का मिला शव

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group