Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका पहुंचे राहुल ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाया सवाल, भाजपा ने उन्हें ‘देशद्रोही’ बताया

admin by admin
April 21, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बोस्टन/नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए भारत की चुनावी प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) ‘मिलीभगत’ है।

उन्होंने अमेरिका के बोस्टन में यह भी दावा किया कि भारत की चुनावी प्रणाली में कुछ न कुछ गड़बड़ है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी इस टिप्पणी को लेकर उन्हें ‘‘देशद्रोही’’ करार दिया और ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग पर अपनी भड़ास निकालने का आरोप लगाया। राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरल शब्दों में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख मतदाताओं ने मतदान कर दिया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने समय में इतने अधिक लोगों का मतदान केंद्र तक पहुंच कर वोट डालना संभव नहीं है। उनके मुताबिक, एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं और अगर हिसाब लगाएं तो इसका मतलब है कि मतदाताओं की कतारें देर रात 2 बजे तक लगी रही होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने उनसे वीडियोग्राफी के लिए कहा, तो उन्होंने न केवल इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने कानून भी बदल दिया ताकि अब हमें वीडियोग्राफी के लिए कहने की अनुमति न मिले।

गांधी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग की (सरकार से) मिलीभगत है और यह भी स्पष्ट है कि प्रणाली में कुछ गड़बड़ है। मैं कई बार यह बात कह चुका हूं।

गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने नयी दिल्ली में कहा, ‘‘आप प्रवर्तन निदेशालय (की ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में कार्रवाई) की वजह से निर्वाचन आयोग पर भड़ास निकाल रहे हैं। ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

उन्होंने नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ईडी आपको नहीं छोड़ेगी क्योंकि एजेंसियां ​​तथ्यों के आधार पर काम करती हैं। आपको नहीं छोड़ा जाएगा। आप और आपकी मां को अपराध के जरिए अर्जित आय के साथ पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

पात्रा ने कहा, ‘‘आप देशद्रोही हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि आपने विदेशी धरती पर भारतीय संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र का अपमान किया है बल्कि इसलिए भी कि आपने और आपकी मां ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में देश के करोड़ों रुपये का गबन किया है।

ईडी ने हाल में ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ नयी दिल्ली की एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें उन पर कथित तौर पर 988 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप लगाया गया है।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत नौ अप्रैल को दायर अभियोजन पक्ष की शिकायत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आरोपी संख्या एक और उनके बेटे तथा सांसद राहुल गांधी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, को आरोपी संख्या दो के रूप में नामजद किया गया है।

अमेरिका पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कारोबारी और भारतवंशी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत शुरू की। वह 21-22 अप्रैल को रोड आइलैंड में ब्राउन विश्वविद्यालय जाएंगे जहां वह एक व्याख्यान देंगे तथा संकाय सदस्यों एवं छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।

Tags: अमेरिका पहुंचे राहुल ने निर्वाचन आयोग
Previous Post

Ayodhya: जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता से कार्यो को संपादित करने के दिए निर्देश

Next Post

Ayodhya: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, नगर निगम की जाँच कब, मकान डिविजन के मामले?

Related Posts

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
देश

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

August 7, 2026
Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर
अंतराष्ट्रीय

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

August 7, 2026
FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना
देश

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

August 8, 2026
रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ
देश

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

August 7, 2026
Next Post

Ayodhya: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, नगर निगम की जाँच कब, मकान डिविजन के मामले?

Recent Posts

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

विधायक ने धोखाधड़ी कर करीब 25 शादियां करने वाले समधी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर शुक्रवार...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

बहराइच में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बहराइच जिले में एक हिंदू महिला को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने, दबाव बनाने और धमकी...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण प्रावधानों को सही ठहराया, अयोध्या की आवासीय योजनाएं रद्द करने से इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम, 1965 के भूमि अधिग्रहण प्रावधानों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group