Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। अधिवक्ताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिवक्ताओं के अनुसार, दोनों पक्षों ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में अपनी-अपनी दलीलें रखीं हालांकि, किसी सहमति पर नहीं पहुंचा जा सका।

अब दोनों पक्षों के बीच 18 अगस्त को फिर वार्ता होगी। उन्होंने बताया कि अगर इस बार भी कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है तो मामले में उच्चतम न्यायालय से ही निर्णय की उम्मीद होगी।

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान और मंदिर परिसर स्थित शाही ईदगाह को लेकर पिछले कई साल से विवाद बना हुआ है।

करीब डेढ़ दर्जन वादकारियों ने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अनन्य भक्त बताते हुए दावा किया कि शाही ईदगाह श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के स्वामित्व वाली 13.37 एकड़ भूमि पर स्थित है। उन्होंने उक्त भूमि हिंदू पक्ष को वापस सौंपने का अनुरोध किया है।

इन दावों से संबंधित कई मामले इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन हैं।

अधिवक्ताओं ने बताया कि इन मामलों को सुलह के माध्यम से हल करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने दोनों पक्षों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरिये आपसी वार्ता कर समाधान निकालने का निर्देश दिया था।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में चार जुलाई को हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष को उक्त भूमि से ईदगाह हटाकर किसी अन्य स्थान पर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था हालांकि, मुस्लिम पक्ष का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा था।

इसके बाद शुक्रवार को फिर वार्ता की तारीख तय की गई थी।

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार भी उनकी ओर से मुस्लिम पक्ष को अन्यत्र भूमि उपलब्ध कराने और विवादित भूमि मंदिर न्यास को सौंपने का सुझाव दिया गया।

वहीं, मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि और शाही ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद ने हिंदू पक्ष के प्रस्ताव को खारिज करते हुए वर्ष 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और इंतजामिया कमेटी के बीच हुए समझौते पर कायम रहने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जब मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है तो अदालत को ही तथ्यों पर विचार कर यह तय करना चाहिए कि किस पक्ष का दावा सही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में समझौता वार्ता की आवश्यकता नहीं है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) अरविंद कुमार ने अंतिम प्रयास के तौर पर एक अन्य विशेष लोक अदालत आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए दोनों पक्षों को 18 अगस्त को उपस्थित होकर मामले का समाधान निकालने का अवसर दिया गया है।

Tags: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद
Previous Post

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Related Posts

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

August 8, 2026
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक
उत्तर प्रदेश

बहराइच में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

August 8, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
अयोध्या

हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण प्रावधानों को सही ठहराया, अयोध्या की आवासीय योजनाएं रद्द करने से इनकार

August 8, 2026
मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

August 8, 2026

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर शुक्रवार...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

बहराइच में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बहराइच जिले में एक हिंदू महिला को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने, दबाव बनाने और धमकी...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण प्रावधानों को सही ठहराया, अयोध्या की आवासीय योजनाएं रद्द करने से इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम, 1965 के भूमि अधिग्रहण प्रावधानों...

मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

मऊ में दो व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका से कथित तौर पर संबंध होने के कारण 30 वर्षीय दोस्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group