Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

KKR vs GT: आज, गुजरात के खिलाफ कोलकाता के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

admin by admin
April 21, 2025
in खेल, देश
0

कोलकाता, मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मैच में अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

कोलकाता की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 112 रन के लक्ष्य काफी अच्छा करते हुए 95 रन पर आउट हो गई थी। उसका टीम प्रबंधन बल्लेबाजों की इस खराब प्रदर्शन से निश्चित रूप से चिंता में होगा।

कोलकाता ने हालांकि अपने पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को फिर से अपने टीम प्रबंधन से जोड़ा है। नायर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल में राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच पद से हटा दिया था। कोलकाता ने इसके तुरंत बाद उन्हें अपनी टीम से जोड़ दिया था।

केकेआर के पूर्व सहायक कोच नायर की घर वापसी से निश्चित रूप से टीम को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसके वर्तमान में सात मैचों में छह अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने की जरूरत है।

नायर ने पहले ही उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर और रमनदीप सिंह जैसे बल्लेबाजों के साथ काम करना शुरू कर दिया है जो इस सत्र की दो कमजोर कड़ी हैं।

इस सत्र में 23.75 करोड़ रुपये के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर ने 24.20 की औसत से केवल 121 रन बनाए हैं, जबकि रमनदीप छह पारियों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं।

आंद्रे रसेल के नाम पांच पारियों में सिर्फ 34 रन दर्ज हैं, जबकि रिंकू सिंह ने 38.66 की औसत से 116 रन बनाए हैं। बल्लेबाजों में केवल कप्तान अजिंक्य रहाणे (221 रन, 2 अर्द्धशतक) और युवा अंगकृष रघुवंशी (170 रन) ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है।

शीर्ष क्रम में क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण ने कुछ मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है लेकिन उनके प्रदर्शन में ही निरंतरता का अभाव है।

इस मैच के लिए दो पिचें तैयार की गई हैं और एक में घास की अतिरिक्त परत है जिसे काटा नहीं गया है। पिच को लेकर फैसला टीम की रणनीति पर आधारित होगा। कोलकाता का टीम प्रबंधन पहले भी पिच को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है क्योंकि टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिल रहा है।

शुभमन गिल की अगवाई वाले गुजरात टाइटंस ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सत्र में उसे अभी तक केवल दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (14 विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर (11 विकेट) ने उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई है।

बल्लेबाजी विभाग में सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन (365 रन) ऑरेंज कैप धारक निकोलस पूरन से सिर्फ तीन रन पीछे हैं, जबकि जोस बटलर (315 रन, औसत 63.00) नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

टीम इस प्रकार हैंं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tags: KKR vs GT: आजगुजरात के खिलाफ
Previous Post

शामली: जिला अस्पताल में मृतका के जेवरात चुराने का आरोपी वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

Next Post

LPG वितरकों ने तीन माह में मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की दी धमकी

Related Posts

देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

LPG वितरकों ने तीन माह में मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की दी धमकी

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group