Monday, May 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र: नासिक में दरगाह हटाने के दौरान हिंसा, 21 पुलिसकर्मी घायल, 15 हिरासत में

admin by admin
April 16, 2025
in देश
0

महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक अवैध दरगाह को हटाने के दौरान मंगलवार रात को भीड़ द्वारा किए गए हमले में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए और तीन पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। हिंसा के संबंध में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है।

पुलिस ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने कथे गली इलाके में स्थित अवैध सतपीर बाबा दरगाह को हटा दिया।

नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने कहा, ‘उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, सतपीर दरगाह के न्यासियों ने मंगलवार रात को अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान एक उग्र भीड़ ने इसका विरोध किया और पुलिस व उन मुस्लिम नेताओं पर पथराव किया जो प्रदर्शनकारियों को शांत कराने गए थे।’

उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस हमले में तीन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए और 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरगाह को सुबह हटा दिया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।’

पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे न्यासी अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने काम शुरू कर दिया था। उसी समय उस्मानिया चौक के पास एक भीड़ एकत्र हो गई जो न्यासियों और अन्य लोगों की बात नहीं सुन रही थी।

उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस की बात भी नहीं मानी। उपद्रवियों ने पथराव कर कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।’

चव्हाण ने बताया, ‘अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और संदिग्धों की 57 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।’

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लगभग 50 कर्मचारी शामिल थे और इसमें चार खुदाई मशीनें, छह ट्रक और दो डंपर का इस्तेमाल किया गया।

फरवरी में नगर निकाय की अतिक्रमण विरोधी टीम ने दरगाह के पास कई अवैध ढांचों को हटाया था। हालांकि, कुछ स्थानीय निवासी और हिंदू संगठनों के सदस्य तब मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने दावा किया था कि दरगाह स्वयं अवैध है और इसे हटाया जाना चाहिए।

नासिक सेंट्रल की विधायक देवयानी फरांदे ने भी कहा था कि फरवरी में की गई एनएमसी की अतिक्रमण रोधी कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी और पूरे स्थल को साफ किया जाना चाहिए।

Tags: 15 हिरासत में21 पुलिसकर्मी घायल
Previous Post

शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की हत्या

Next Post

अपने मैदान पर जीत का स्वाद चखने RR के खिलाफ उतरेगी DC

Next Post

अपने मैदान पर जीत का स्वाद चखने RR के खिलाफ उतरेगी DC

Recent Posts

  • असम में राजग 98, कांग्रेस 25 सीट पर आगे
  • तमिलनाडु चुनाव: टीवीके का अप्रत्याशित प्रदर्शन 101 सीट पर बढ़त, अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे
  • बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त
  • MI vs LSG 2026: मुंबई और लखनऊ के बीच मैच में हार्दिक और सूर्यकुमार पर होगी निगाह
  • अंबेडकरनगर: चार बच्चों की हत्या के बाद मां गासिया खातून का नाले में शव!?

Recent Comments

  1. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  2. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  3. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. how xenical works on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

असम में राजग 98, कांग्रेस 25 सीट पर आगे

असम में राजग 98, कांग्रेस 25 सीट पर आगे

May 4, 2026
तमिलनाडु चुनाव: टीवीके का अप्रत्याशित प्रदर्शन 101 सीट पर बढ़त, अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे

तमिलनाडु चुनाव: टीवीके का अप्रत्याशित प्रदर्शन 101 सीट पर बढ़त, अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे

May 4, 2026
बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त

बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त

May 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in