Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

MI vs LSG 2026: मुंबई और लखनऊ के बीच मैच में हार्दिक और सूर्यकुमार पर होगी निगाह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 4, 2026
in खेल, देश
0
MI vs LSG 2026: मुंबई और लखनऊ के बीच मैच में हार्दिक और सूर्यकुमार पर होगी निगाह

मुंबई, मुंबई इंडियंस को यदि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अगर मगर की कठिन डगर की उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो सबसे निचले पायदान पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मुकाबले में उसके कप्तान हार्दिक पंड्या और प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

पंड्या (146 रन और चार विकेट) और सूर्यकुमार (186) का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिससे मुंबई को काफी नुकसान हुआ है। विशेषकर तब जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। वह हालांकि अब वापसी की राह पर हैं।

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस नौ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसकी आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।

मुंबई को अगर मगर से क्वालीफाई करने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे और साथ ही अन्य टीम के परिणाम भी अपने अनुकूल रहने के लिए प्रार्थना करनी होगी। उसके प्रमुख खिलाड़ी अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई के खराब प्रदर्शन से हार्दिक की कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई है। रणनीति के मामले में वह पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

मुंबई के बल्लेबाज एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि हार्दिक का बल्ले और गेंद दोनों से साधारण प्रदर्शन रहा है। गेंदबाजी में हार्दिक का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है।

सूर्यकुमार अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं, जो वास्तव में चिंता का विषय है क्योंकि अब वह पहले की तरह गेंदबाजों पर हावी नहीं हो पा रहे हैं।

भारत की टी20 टीम के कप्तान ने 2025 में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने 2026 की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उनका बल्ला नहीं चल पाया। वह न तो पूरी तरह से फॉर्म से बाहर नजर आ रहे हैं और ना ही वह क्रीज पर लंबा समय बिता पाए हैं।

मुंबई इंडियंस और एलएसजी का इस सत्र में प्रदर्शन एक जैसा रहा है। यह दोनों ही टीमें बल्लेबाजों की सामूहिक विफलता से जूझ रही हैं, जिसने अंतिम चार में पहुंचने की उनकी संभावनाओं को काफी हद तक धूमिल कर दिया है।

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उनकी टीम लगातार पांच मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई है।

एलएसजी ने पहले मैच में हार के साथ शुरुआत करने के बाद लगातार दो जीत से वापसी की। हालांकि जब उनकी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था तब वह ऐसा नहीं कर पाई। उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन बल्लेबाजों की कमजोरी उसकी राह में रोड़ा बन रही है।

एलएसजी के पिछले मैच में मोहसिन खान ने 23 रन देकर पांच विकेट लिए थे लेकिन उनका यह शानदार प्रयास टीम को दो अंक नहीं दिला पाया क्योंकि सुपर ओवर में खराब फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को भेजने का फैसला गलत साबित हुआ।

कप्तान पंत खुद ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां सीमित ओवरों के उनके खेल पर सवाल उठ रहे हैं।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को भी अपनी टीम के लिए स्थिति को पलटने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि एलएसजी के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त है और उसे सात दिन के अंदर तीन मैच खेलने हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराी, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tags: MI vs LSG 2026
Previous Post

अंबेडकरनगर: चार बच्चों की हत्या के बाद मां गासिया खातून का नाले में शव!?

Next Post

बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त

बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group