Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ मामला:अवैध कैथ लैब चलाने के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज

admin by admin
April 15, 2025
in देश
0

मध्यप्रदेश के दमोह में एक अस्पताल में कथित तौर पर अवैध ‘कैथीटेराइजेशन प्रयोगशाला’ या कैथ लैब चलाने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यहां ‘फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम ने मरीजों के ऑपरेशन किए, जिनमें से सात की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह अधिकारियों ने मिशनरी अस्पताल दमोह की कैथ लैब को सील कर दिया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संदीप मिश्रा ने कहा, ‘फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन माध्यम से कैथ लैब का पंजीकरण कराने के लिए मिशन अस्पताल के निदेशक और प्रबंध समिति सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।’

उन्होंने कहा कि अस्पताल ने जबलपुर स्थित डॉ. अखिलेश दुबे के फर्जी हस्ताक्षर करके कैथ लैब के लिए पंजीकरण प्राप्त किया था।

मिश्रा ने बताया कि कैथ लैब में एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया के बाद इस अस्पताल में कुछ मरीजों की मौत हो गई थी। कुछ मरीजों की मौत का कारण भी यही था।

उन्होंने बताया कि नौ आरोपियों की पहचान आशिम न्यूटन, फ्रैंक हैरिसन, इंदु लाल, जीवन मैसी, रोशन प्रसाद, कादिर यूसुफ, अजय लाल, संजीव लैम्बार्ड और विजय लैम्बार्ड के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजय लाल मिशन अस्पताल के निदेशक हैं। दमोह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मध्यप्रदेश उपचारगृह तथा रुजोपचार संबंध स्थापना (पंजीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिशनरी अस्पताल में सात मरीजों की मौत की जांच शुरू होने के बाद पुलिस ने आठ अप्रैल को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से डॉ. नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम को कथित जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया था।

छह अप्रैल को, यहां पुलिस ने दमोह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम के जैन की शिकायत पर यादव के खिलाफ फर्जी मेडिकल डिग्री रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

मिशनरी अस्पताल में यादव उर्फ ​​कैम द्वारा कथित तौर पर इलाज किए गए सात मरीजों की मौत की शिकायत मिलने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम ने भी जांच की थी।

Tags: फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ मामला
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट वक्फ कानून प्रावधानों के खिलाफ कल 10 याचिकाएं पर करेगा सुनवाई, नयी याचिका भी होगी सूचीबद्ध

Next Post

UP के चार जिलों में कलेक्ट्रेट में बम होने की धमकी; सघनता से चेकिंग जारी

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

UP के चार जिलों में कलेक्ट्रेट में बम होने की धमकी; सघनता से चेकिंग जारी

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group