Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत में पिता की जमीन के कथित जबरन अधिग्रहण के खिलाफ बेटी ने शादी के दिन किया प्रदर्शन

admin by admin
April 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बागपत जिले में एक लड़की ने अधिकारियों द्वारा उसके पिता की जमीन के कथित जबरन अधिग्रहण के खिलाफ अपनी शादी के दिन विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारी दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा परियोजना ( इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना) के तहत जमीन का अधिग्रहण में जुटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार को बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल-जलालपुर गांव की है, जहां वंशिका नाम की युवती ने अपने पिता देशपाल सिंह की जमीन को कथित जबरन अधिग्रहण से बचाने के लिए वरमाला से ठीक पहले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

परिवार ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा दिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम पुलिस बल के साथ जबरन उनकी एक बीघा जमीन पर कब्जा करने पहुंची थी। वहीं अधिकारी इस जमीन को पहले से अधिग्रहित भूमि बता रहे हैं।

एनएचएआई के स्थानीय परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है और रविवार को पुलिस उस स्थान पर बने एक अवैध कमरे को हटाने के लिए गई थी, जिसे मुआवजा राशि बढ़वाने के उद्देश्य से बनाया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि दुल्हन और उसके परिवार द्वारा किया गया प्रदर्शन ‘प्रचार मात्र’ है और इस मामले में दीवानी और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

वंशिका के पिता देशपाल सिंह ने बताया कि उनके परिवार की जमीन को तीन बार अधिग्रहित किया जा चुका है और अब चौथी बार एक बीघा भूमि बिना उचित मुआवजा दिए ली जा रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस अतिरिक्त एक बीघा जमीन की कॉरिडोर निर्माण में कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनकी जमीन को जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार, यह मामला वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बागपत की अदालत में विचाराधीन है, जहां बुधवार को इसकी सुनवाई प्रस्तावित है। धरना समाप्त होने के बाद वंशिका ने मंडप में जाकर वर आदित्य के साथ विवाह संपन्न किया।

Tags: खिलाफ बेटी ने शादी के दिन किया प्रदर्शन
Previous Post

Puri Jagannath Temple से ध्वज उड़ाकर ले गया चील, अनहोनी की आशंका या चमत्कारी घटना?

Next Post

कासगंज सामूहिक बलात्कार मामला: पीड़िता ने अदालत में दिया बयान, दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
Next Post

कासगंज सामूहिक बलात्कार मामला: पीड़िता ने अदालत में दिया बयान, दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी

Recent Posts

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group