अयोध्या, कोतवाली नगर क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करके जानकारी जुटाई।
बताया जाता है असम के बरपेटा जिले के सारथी बारी थाना क्षेत्र स्थित खुदरो फलादी गांव निवासी शाहजान खंडकर अपने परिवार के साथ बछड़ा सुल्तानपुर में रहता था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था। शाहजान की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी नेशिया बेगम (35) की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद पांच वर्षीय बेटे साहादकर खंडकर को गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।