Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रामनवमी के दिन दुकान से चोर ने चुराए 2.45 लाख रुपये, छह महीने में पैसे लौटाने का वादा किया

admin by admin
April 7, 2025
in क्राइम, देश
0

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक व्यक्ति ने एक दुकान से 2.45 लाख रुपये चुरा लिए और रामनवमी के दिन किए गए इस कृत्य के लिए घटनास्थल पर एक माफीनामा (पत्र) छोड़ते हुए चोरी की रकम छह महीने के भीतर लौटा देने का वादा किया है।

पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शख्स ने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और लेनदारों द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण उसने ऐसा किया है।

कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरशद खान ने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात इस थाना क्षेत्र के जमींदार मोहल्ला में जुजर अली बोहरा की दुकान में हुई।

उन्होंने बताया कि चोर अपने पीछे एक टाइप किया हुआ पत्र छोड़ गया, जिसमें उसने दुकानदार को भाई बताया।

सहायक उपनिरीक्षक ने कहा, ‘‘दुकानदार ने हमें बताया कि उसने एक बैग में 2.84 लाख रुपये रखे थे, जिनमें से लगभग 2.45 लाख रुपये चोरी हो गए, जबकि 38,000 रुपये रह गए। पत्र में चोर ने उस कृत्य के लिए माफी मांगी है, जो उसने रामनवमी पर किया था।

खान ने बताया, ‘‘उसने (पत्र में) कहा है कि वह पड़ोस में रहता है। उसने यह दावा भी किया है कि उस पर बहुत कर्ज है और लेनदार रोजाना उससे तकादा करते हैं। उसने लिखा कि वह चोरी का सहारा नहीं लेना चाहता था लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं था।

खान के अनुसार चोर ने दावा किया है कि उसने केवल वही लिया है जो उसे चाहिए था जबकि बाकी बैग में ही छोड़ दिया। उसने छह महीने में पैसे लौटाने का वादा किया है और कहा है कि दुकानदार उसे पुलिस को सौंपने के लिए स्वतंत्र है।

सहायक उपनिरीक्षक के मुताबिक चोर ने कहा कि उसने पत्र में जो कुछ भी लिखा था वह सच है। खान के मुताबिक चोर ने पत्र में लिखा था, ‘‘अभी मेरे लिए पैसे चुराना बहुत जरूरी है।

Tags: छह महीने में पैसे लौटाने का वादा किया
Previous Post

Ayodhya में तांत्रिक की बेरहमी से हत्या, या फिर किसी रंजिश में? कुटिया के अंदर मिला शव

Next Post

अयोध्या में कंपोजिट विद्यालय रामघाट में छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल वितरण, बोले- SN बागी शिक्षक और अभिभावक का होना चाहिए पूरक

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post

अयोध्या में कंपोजिट विद्यालय रामघाट में छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल वितरण, बोले- SN बागी शिक्षक और अभिभावक का होना चाहिए पूरक

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group