कासगंज में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे और बाल खींचने लगे।
शिक्षामित्र साधना का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों को मिड डे मिल नहीं बांटा जा रहा था, जिसके लिए प्रधानाध्यापिका से कहने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
शिक्षामित्र ने सहावर थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियाद की, जहाँ सीओ सहावर डीके पंत ने उनका प्रार्थनापत्र ले लिया। प्रधानाध्यापिका ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
बीएसए ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सचिन एवं श्रीकांत पटेल को जांच सौपी है।


