Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में खनन माफिया के ट्रक चालकों ने अधिकारियों को कुचलने का किया प्रयास

admin by admin
April 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा में खनन माफिया के ट्रक चालकों ने नौहझील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी, खनन अधिकारी और पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया और बैरिकेड तोड़कर जिले की सीमा पार करने के बाद अलीगढ़ की ओर भाग गए।

शनिवार रात घटी इस घटना के संबंध में क्षेत्रीय खनन निरीक्षक ने रविवार रात थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उन सभी ट्रकों के मालिकों और खनन माफिया से जुड़े लोगों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी-ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मांट के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव जे जैन, क्षेत्रीय खनन निरीक्षक अक्षय कुमार और कोलाहर पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार देर रात नौहझील थाना क्षेत्र की छिनपारई एवं कोलाहर पुलिस चौकी के मध्य वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तभी गिट्टी-बजरी से लदे तीन ट्रकों को रोकने का प्रयास करने पर ट्रक चालकों ने एसडीएम, खनन अधिकारी और पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की और ट्रकों को भगाते हुए अलीगढ़ की सीमा में चले गए।

उन्होंने बताया कि इन ट्रकों के साथ खनन से जुड़े लोग तीन अलग-अलग कारों में चल रहे थे जो संभवत: पुलिस एवं उससे जुड़ी कार्रवाई की सूचना देने तथा उन्हें सुरक्षा देते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं।

उप जिलाधिकारी अभिनव जे जैन ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन के प्रयास की जानकारी मिल रही थी जिसके बाद शनिवार को अभियान चलाकर उन पर लगाम लगाने की कोशिश की गई जिसके तहत यह वारदात होने पर रविवार रात मुकदमा दर्ज कराया गया।

नौहझील के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की रात गिट्टी, बजरी से भरे दो ट्रक नौहझील बस स्टैंड के निकट बरामद किए हैं जिनके चालक पुलिस की कार्रवाई से डरकर भाग निकले।

खनन निरीक्षक की तहरीर पर पांच ट्रक एवं तीन कार चालकों तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: अधिकारियों को कुचलने का किया प्रयास
Previous Post

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद चोरी व छिनेती करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

Next Post

IPL 2025: LSG vs PBKS आज लखनऊ और पंजाब का होगा मुकाबला, ऋषभ पंत पर होगा बड़ी पारी खेलने का दबाव, जाने

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
Next Post

IPL 2025: LSG vs PBKS आज लखनऊ और पंजाब का होगा मुकाबला, ऋषभ पंत पर होगा बड़ी पारी खेलने का दबाव, जाने

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group