अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा पार्षद राजेश गौड़ उपसभापति चुने गए।
बैठक की अध्यक्षता महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की। संचालन नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने किया।
बैठक में कार्य समिति के सदस्यों एवं उपसभापति के चुनाव के लिए अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को निर्वाचन अधिकारी, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया।
सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न हो गया। उपसभापति के पद पर भाजपा पार्षद राजेश गौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारी के सदस्य के रूप में भाजपा पार्षद विकास कुमार, चंदन सिंह, सपा के विशाल पाल, प्रिया शुक्ला, जगत नारायण यादव तथा निर्दलीय सूर्यप्रकाश तिवारी चुने गए।
निर्वाचित नगर निगम उपसभापति राजेश गौड़ एवं कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिंह जी का स्वागत देवकली मंडल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि शशि प्रताप सिंह भाजपा पार्षद अनूप श्रीवास्तव के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। स्वागत में जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं अयोध्या मंडल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव भाजपा नेता राहुल सिंह सुनील मौर्य आदि समर्थक मौजूद रहे।

सर्व समिति से चुनाव होने पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सभी को बधाई दी।
पहली बार बैठक में आए सांसद अवधेश प्रसाद के प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम का स्वागत किया गया। बैठक में सपा पार्षद रामभवन यादव समेत अधिकतर पार्षद मौजूद रहे।