Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं को जारी किया परामर्श

admin by admin
March 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल)’ ने होली से पहले उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष परामर्श जारी करते हुए उनसे बिजली का बकाया बिल समय पर चुकाने का आग्रह किया है तथा त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाने पर जोर दिया है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान निवासियों को कोई असुविधा न हो और साथ ही बिजली विभाग की वित्तीय सेहत को भी मजबूत किया जा सके।

यूपीपीसीएल ने नागरिकों से बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों के नीचे या उसके आस-पास होलिका जलाने से बचने का भी आग्रह किया है।

बयान में कहा गया है, ‘एल्यूमीनियम के तार या बिजली के केबल जलाने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उपभोक्ताओं को बिना किसी व्यवधान के त्योहार का आनंद लेने के लिए बिजली के बुनियादी ढांचे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।’’

परामर्श में समय पर बिल भुगतान के महत्व पर भी जोर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर और फोन कॉल के जरिए बकाएदारों से सक्रिय रूप से संपर्क कर रहे हैं तथा उनसे बकाया राशि का भुगतान करने का अनुरोध कर रहे हैं।

यूपीपीसीएल ने चेतावनी भी दी है कि बिलों का भुगतान न करने पर ‘कनेक्शन’ काटा जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।

सरकार ने बिजली विभाग को क्षेत्र की वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने के लिए राजस्व वसूली के प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags: यूपी पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं को जारी
Previous Post

Watch, उत्तराखंड के 300 पुलिसकर्मियों ने बरेली में मादक पदार्थ तस्करों के घरों पर की छापेमारी

Next Post

‘आइस बाथ’, लेकिन क्या कहता है विज्ञान?, कसरत की थकान से उबरने और स्वास्थ्य के लिए लोकप्रिय

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
Next Post

‘आइस बाथ’, लेकिन क्या कहता है विज्ञान?, कसरत की थकान से उबरने और स्वास्थ्य के लिए लोकप्रिय

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group