अयोध्या, फतेहगंज रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर पिछले दो वर्ष से निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। सेतु निगम की ओर से एक दिन के ट्राॅयल के बाद इसे अभी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
फ्लाई-ओवर के निर्माण से शहर के लोगों को आने वाले समय में जाम से राहत मिलेगी। घंटों में पूरा होने वाला सफर मिनटों मेें पूरा हो जाएगा।
पुल के पास मोबाइल की दुकान चलाने वाले अकबर का कहना है कि दो साल से बन रहे पुल के बन जाने से फतेहगंज आने जाने में आसानी हो जाएगी। इससे व्यापार बढ़ने की भी संभावना है।
वजीरगंज निवासी अनिल सिंह ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर पुल का निर्माण हो गया जो कि अच्छा है। अब पूरे शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।








