Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड में स्थित अपने पहले विद्यालय पहुंचे आदित्यनाथ, स्कूल की तारीफ

admin by admin
February 8, 2025
in Uncategorized
0

पौड़ी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अपने पहले स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई की थी। योगी ने छात्रों से उनके भविष्य के लिए वहां बनाए गए बेहतर शैक्षिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने अपने गांव पंचूर के पास थांगर में पुनर्निर्मित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, ​​’स्कूल में बहुत अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। अब कंप्यूटर, ऑनलाइन और स्मार्ट कक्षाओं के अलावा आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला जैसी सभी सुविधाएं हैं। अब शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका छात्रों को इन सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की है ताकि वे अपना भविष्य बना सकें।

उन्होंने अभिभावकों से उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा ताकि वे नयी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारों के कंधों पर नहीं बल्कि समाज पर भी होती है। जब समाज इस मिशन में सरकारों के साथ जुड़ता है, तो परिणाम कई गुना बेहतर होते हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला स्कूल दौरा था। पिछली बार जब उन्होंने स्कूल का दौरा किया था तब वे गोरखपुर से सांसद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और धामी के कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज व धन सिंह रावत ने भी योगी के साथ मंच साझा किया।

धामी ने कहा कि स्कूल के छात्रों को आदित्यनाथ के जीवन से सीख लेनी चाहिए, ‘जो दर्शाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने में किसी की मदद कर सकता है।

Tags: पहले विद्यालय पहुंचे आदित्यनाथ
Previous Post

अमेरिका: लापता विमान अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 10 लोगों की मौत

Next Post

‘प्रचंड जनादेश’ के लिए मोदी ने दिल्ली की जनता जताया आभार

Related Posts

Uncategorized

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

September 12, 2026
Uncategorized

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

September 3, 2026
Uncategorized

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

August 15, 2026
Uncategorized

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

May 30, 2026
Next Post

‘प्रचंड जनादेश’ के लिए मोदी ने दिल्ली की जनता जताया आभार

Recent Posts

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group