तेहरान, हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर भारत सहित दुनिया के कई देशों में बवाल मचा हुआ है। हालांकि भारी बवाल के बीच ईरान ने हिजाब पर बैन लगा दिया है। पिछले साल दिसंबर में यहां की सरकार ने एक कानून पास पर हिजाब पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। लेकिन दूसरी ओर हिजाब पर बैन लगाए जाने के बाद यहां की महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रहीं हैं।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला पूरे कपड़े उतारकर पुलिस वैन पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🇮🇷 BREAKING: In Iran, a woman strips naked and climbs onto a police car in a protest against the current Islamic government.pic.twitter.com/9dko7uLayZ
— TacticalEdge (@EdgeE50124) February 5, 2025
ईरानी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने महिला की इस करतूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि हंगामा करने वाली महिला पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर विंडशील्ड की ओर बढ़ते हुए और अपने दोनों पैरों को फैलाकर बैठ रही है।
महिला की हालत देखकर वहां मौजूद एक सशस्त्र पुरुष अधिकारी मामले में दखल देने में हिचकिचाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के अंत में महिला ने अपने हाथ ऊपर उठा लिए और विरोध में चिल्लाने लगीं।
महिला इस्लामी गणराज्य में महिलाओं के लिए सख्त प्रावधानों का विरोध कर रही थी। वह शरीर को पूरी तरह से ढकने से इनकार भी करती दिखी। हालांकि, हंगामा बढ़ने पर उस महिला के पति ने कहा कि फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत ठीक नहीं है।
बता दें कि दिसंबर में, ईरानी सांसद ने विवादास्पद ‘पवित्रता और हिजाब’ कानून पारित किया था, जिसमें उन महिलाओं और लड़कियों पर कठोर दंड का प्रावधान किया गया था जो अपने बाल, हाथ या पैर का प्रदर्शन करती हैं। हालांकि, महिलाओं के व्यापक विरोध के बाद ईरानी सरकार झुक गई थी और इस कानून को लागू करने पर रोक लगा दी थी। तब ईरानी सरकार ने कहा था कि इसमें सुधार की जरूरत है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल समेत कई वैश्विक संगठनों ने ईरान के इस कानून की निंदा की थी और इसे दमनकारी और दमघोंटू व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश कहा था। प्रस्तावित कानून में भारी जुर्माना और बार-बार अपराध करने वालों के लिए 15 साल तक की कैद का भी प्रावधान किया गया था।


