Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही: पुलिस अधिकारी और आपराधिक गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

admin by admin
February 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले में लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने वाले एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों और एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि साजिश के तहत एक बुजुर्ग शख्स के खिलाफ बलात्कार और दलित उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के आरोप में गिरोह के सदस्यों और एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून ने मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रैंक के अफसर अजय कुमार के साथ-साथ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाली पूजा और उसके साथियों आशा तथा सुनील पासी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

उन्होंने बताया कि इसका पालन करते हुए आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी करने, झूठे दस्तावेज का इस्तेमाल करने, जबरन वसूली के लिए फंसाने, जालसाजी करने और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न आरोपों में शहर कोतवाली में मंगलवार देर रात प्राथमिकी पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है।

त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा सरोज, प्रयागराज की पूजा सरोज तथा सुनील पासी का एक आपराधिक गिरोह है जो अवैध वसूली के लिए लोगों पर दलित उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे दर्ज कराता है। इस गिरोह ने वर्ष 2021 में सुरियावा थाना क्षेत्र के ही गणेशरायपुर निवासी लक्ष्मी शंकर उपाध्याय (60) पर कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक दलित किशोरी से बलात्कार करने और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज करवाया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश की अदालत में हुई थी और उपाध्याय को नौ महीनों तक जेल में रहना पड़ा था।

त्रिपाठी ने बताया कि अदालत में चली कार्रवाई में पूजा ने अपनी बेटी सुहानी को पूजा बताकर पेश किया और खुद महिमा सरोज बनकर पेश होती थी। इसके अलावा उसने अपनी बेटी के नकली अंकपत्र, प्रमाणपत्र और जाली आधार कार्ड भी अदालत में जमा किये थे। मुकदमे के विवेचक अजय कुमार पर भी इस पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि एक साल तक चली अदालती प्रक्रिया के बाद अपर सत्र अदालत ने आठ सितंबर 2023 को उपाध्याय को बाइज्जत बरी करके पूजा सरोज पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। विवेचक अजय कुमार को भी विवेचना में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था।

त्रिपाठी ने बताया कि उपाध्याय ने साजिश में शामिल होने के बावजूद विवेचक पर कोई कार्रवाई नहीं करने और फर्जी मुकदमा दर्ज होने तथा नौ महीने तक उन्हें जेल में रहने के बाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था।

उपाध्याय ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए यह प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 12 अक्टूबर 23 को एक याचिका दायर की थी।

उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून ने मामले की सुनवाई के बाद चार फरवरी को पुलिस अफसर अजय कुमार के साथ-साथ गिरोह के सदस्यों पूजा, आशा और सुनील पासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

Tags: अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Previous Post

अखिलेश ने पुलिस पर मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने का आरोप लगाया; अधिकारियों को हटाने की मांग की

Next Post

मथुरा: दसवीं के छात्र का अपहरण कर हत्या, चार दोस्त गिरफ्तार

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

मथुरा: दसवीं के छात्र का अपहरण कर हत्या, चार दोस्त गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group