Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या दलित युवती की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

admin by admin
February 3, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सहनवा गांव के बाहर युवती का शव नग्न अवस्था में मिला था। परिजनों व स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा शुक्रवार को कोतवाली अयोध्या में दर्ज कराया था।

आज एसएसपी राज करण नैय्यर ने दलित युवती की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों  हरी राम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में गांव के ही एक स्कूल में हत्या कर शव को नाले के पास फेंक दिया था।

बता दे, शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक नाले के पास युवती का शव नग्न हालत में पाया गया था। खून से सने हुए युवती के कपड़े भी शव से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले थे।

एसएसपी ने बताया मुखबिर की सूचना व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त हरीराम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह उर्फ दुर्विजय उर्फ बाबा का नाम प्रकाश में आया। जिन्हें आज दिनांक 03.02.2025 को सार्थक प्रयास कर हिरासत पुलिस में लिया गया, पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा मृतका की हत्या करना व शव को नाले में छिपा देना कबूल किया गया । अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति व संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में तरमीम किया जा रहा है।

पुलिस ने घटना के समय मृतका के पहने हुए कपडे तथा अभियुक्तों द्वारा घटना के समय पहने हुए जैकेट, जिसे अभियुक्त दिग्विजय सिंह उर्फ दुर्विजय उर्फ बाबा द्वारा घटना कारित के पश्चात् जला दिया गया था, की बरामद राख व जैकेट की बटन बरामद किया है।

वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए यथाशीघ्र अभियुक्तगणों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया जायेगा । साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तगणों को दंडित कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता आज श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी  व विधायक रुदौली रामचंद्र यादव के साथ मृतक दलित बिटिया के घर पहुंचकर परिवार को रुपए 412500/- की अनुकंपा धनराशि प्राप्त करा उनके दुःख पर मरहम लगाने का प्रयास किया।

इसके अलावा 50000/- की धनराशि पुलिस विभाग के द्वारा व 50000/- की धनराशि प्रशासन के द्वारा भी प्रदान कराई गई।उन्होंने बताया कि इस धनराशि के अलावा अभियुक्तों को सजा होने के उपरांत भी रुपए चार लाख बारह हजार पांच सौ की धनराशि मृतक दलित बिटिया के परिवार को प्रदान की जाएगी।

दलित युवती की हत्या का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा थाना कोतवाली अयोध्या, उ.नि. अमरेश कुमार त्रिपाठी एसओजी / स्वाट / सर्विलांस प्रभारी, उ.नि. श्री रतन शर्मा एंटी थेप्ट टीम प्रभारी, उ.नि. जगन्नाथ मणि त्रिपाठी चौकी प्रभारी दर्शननगर, हे0का0 देवाशीष हे0का0 अमित कुमार राय स्वाट टीम, हे0का0 प्रमोद पाण्डेय, हे0का0 सौरभ सिंह सर्विलांस, हे.का. सुभाष विश्वकर्मा, हे.का. सुर्य प्रकाश चतुर्वेदी थाना कोतवाली अय़ोध्या, का0 अश्वनी राय, का0 अंकित राय, का0 अरूण कुमार यादव, का0 ऋषि छोकर, का0 शिवम, का0 शेखर चौरसिया स्वाट टीम, का0 आनंद धर तिवारी, का0 अनंत यादव, का0 सर्वेश यादव,  का0 आनन्द प्रजापति,   का0 अभिषेक यादव, का0 सुनील कुमार यादव सर्विलांस टीम,  आरक्षी सुरेश विश्वकर्मा,  आरक्षी अभिषेक प्रताप सिंह, आरक्षी हिमांशू थाना कोतवाली अयोध्या शमिल रहे।

Tags: तीन गिरफ्तारहत्या का खुलासा
Previous Post

उत्तराखंड: ऋषिकेश के व्यक्ति से लूटपाट; तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोग गिरफ्तार

Next Post

अमेठी में कार और तेल टैंकर की टक्कर में आठ लोग घायल

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

अमेठी में कार और तेल टैंकर की टक्कर में आठ लोग घायल

Recent Posts

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by admin
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group