Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ 2025 में तृतीय अमृत स्नान: बसंत पंचमी पर प्रशासन का विशेष ‘ऑपरेशन इलेवन’ प्लान

त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, बैरिकेडिंग बढ़ाई गई।

admin by admin
February 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रयागराज, महाकुंभ 2025 में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित तृतीय अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष ‘ऑपरेशन इलेवन’ प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत त्रिवेणी संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या को संतुलित रखने और सुचारू क्राउड मैनेजमेंट सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

1. वन वे रूट पर सख्त अमल: बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दौरान सभी प्रमुख मार्गों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। पांटून पुलों पर सुगम यातायात बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

2. हर प्रमुख क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: न्यू यमुना ब्रिज पर सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एक अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। दो मोटर साइकिल दस्ते सतत गश्त करेंगे और ब्रिज की साइड रेलिंग को मजबूत किया गया है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

3. शास्त्री सेतु पर विशेष निगरानी: झूंसी से संगम जाने वाले मार्ग पर सुचारू यातायात बनाए रखने हेतु एक राजपत्रित अधिकारी और एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। दो मोटर साइकिल दस्ते लगातार पेट्रोलिंग करेंगे ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित रहे।

4. टीकरमाफी मोड़ पर भीड़ नियंत्रण: झूंसी क्षेत्र से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टीकरमाफी मोड़ पर सीएपीएफ की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कटका तिराहा, जिराफ चौराहा, छतनाग मोड़ और समुद्रकूप मोड़ से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

5. फाफामऊ पुल तथा पांटून पुलों पर विशेष प्रबंध: फाफामऊ पुल और अन्य पांटून पुलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। मोटर साइकिल दस्ते निरंतर निगरानी करेंगे ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। पीएसी की तैनाती कर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है।

6. रेलवे स्टेशन और बस मूवमेंट के विशेष इंतजाम: झूंसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने हेतु राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पीएसी की तैनाती की गई है। रेलवे अधिकारियों के समन्वय से ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाई जा रही है ताकि यात्रियों को सुगमता रहे।

7. झूंसी क्षेत्र में बस संचालन की विशेष योजना: सरस्वती द्वार से गोरखपुर और वाराणसी के लिए अस्थायी बस स्टेशन स्थापित किया गया है। झूंसी में पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

8. प्रयाग जंक्शन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था: प्रयाग जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस बल और दो कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। आईईआरटी फ्लाईओवर से प्रयाग जंक्शन जाने वाले मार्ग पर यातायात रोकने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है।

9. जीटी जवाहर और हर्षवर्धन चौराहे पर विशेष नियंत्रण: मेडिकल कॉलेज चौराहा और बालसन चौराहा पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डायवर्जन की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को सुगम मार्ग उपलब्ध कराया गया है।

10. अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था: अन्दावा और सहसो चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात पुलिस तैनात की गई है। नौ मोटर साइकिल दस्ते सतत निगरानी करेंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है।

11. अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध: तृतीय अमृत स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी पीएसी का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर राजपत्रित अधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी। 56 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और 15 मोटर साइकिल दस्तों की तैनाती कर प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित की गई है। प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट्स पर सीएपीएफ और पीएसी की तैनाती की गई है।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान बसंत पंचमी के तृतीय अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह विशेष योजना बनाई गई है। ‘ऑपरेशन इलेवन’ के तहत लागू की जा रही व्यवस्थाओं से महाकुंभ में सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्नान पर्व सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags: विशेष 'ऑपरेशन इलेवन' प्लान
Previous Post

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Next Post

सोनभद्र में ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Related Posts

देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
Next Post

सोनभद्र में ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group