Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जोधपुर में ‘धोखा’ दिए जाने से आहत व्यक्ति ने की अपने कारोबार साझेदार के दो बच्चों की हत्या

admin by admin
January 27, 2025
in क्राइम, देश
0

जोधपुर में अपने कारोबार साझेदार के ‘विश्वासघात’ से गुस्साए 70 वर्षीय व्यक्ति ने उसके दो बच्चों को स्कूल से अपने घर ले जाकर कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी तथा शवों को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना यहां बोरानाडा की है। बच्चों के शव रविवार को बरामद हुए। बच्चों के परिवार ने दो दिन पहले ही उनके लापता होने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल पर एक नोट मिला है, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर चूड़ी कारखाने में साझेदारी में मिले ‘धोखे’ के कारण बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की है, तथा आत्महत्या करने की अपनी मंशा का भी जिक्र किया है।

पुलिस ने बताया कि तमन्ना उर्फ ​​तन्नू (12) और शिवपाल (8) शुक्रवार को स्कूल के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके परिवार ने उनकी तलाश की और आखिरकार शनिवार को बोरानाडा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

डीसीपी (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि आरोपी श्याम सिंह भाटी ने नौ महीने पहले प्रदीप देवसाई के साथ मिलकर चूड़ी बनाने का कारखाना शुरू किया था। हालांकि, देवसाई ने कुछ कारणों से साझेदारी समाप्त कर दी। वे दोनों करीब 20 साल से एक-दूसरे को जानते थे।

वर्मा ने कहा, ‘‘इससे भाटी के मन में देवसाई के परिवार के प्रति नाराजगी पैदा हुई और उसने उसके परिवार को खबक सिखाने की ठानी। मौका पाकर भाटी ने देवसाई के दो बच्चों की हत्या कर दी। उनके शव उसके (भाटी के) कारखाने के पास स्थित उसके किराए के घर में पाए गए। उन्होंने बताया कि भाटी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे पाल के एक स्कूल में पढ़ते थे। दो दिन पहले आरोपी बच्चों को घर छोड़ने के बहाने स्कूल से ले गया और उन्हें चूड़ी कारखाने के पास अपने घर ले आया। यह स्थान बोरानाडा में जैन मंदिर के पास है।

पुलिस ने बताया कि उसने वहां उनकी हत्या कर दी और शवों को लटका दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार भाटी ने चूड़ी कारखाने में पैसा लगाया था और देवसाई वहां कारीगर के रूप में काम करता था। कुछ मतभेदों के कारण देवसाई ने साझेदारी समाप्त कर दी जिससे भाटी को आर्थिक नुकसान हुआ।

वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर मिले नोट में भाटी ने लिखा है कि उसके साथी ने उसे ‘धोखा’ दिया है जिसके कारण वह अपनी भी जान लेना चाहता है। देवसाई का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह चूड़ी कारीगर है। भाटी राजस्थान के फलौदी से है।

Tags: कारोबार साझेदार के दो बच्चों की हत्या
Previous Post

संसदीय समिति के सदस्यों ने वक्फ विधेयक में 572 संशोधनों का दिया सुझाव

Next Post

Mahakumbh 2025: विदेशियों को महाकुम्भ की ओर खींच रही सनातन धर्म की आध्यात्मिकता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

November 5, 2026
अयोध्या

Ayodhya, दीपोत्सव-2026 के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी, 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या में होगा आयोजन; 7 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम

November 4, 2026
क्राइम

पटना: फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी निलंबित, नशीले पदार्थ मामले में अवैध रिहाई और पैसे के लेन-देन का आरोप

November 4, 2026
Next Post

Mahakumbh 2025: विदेशियों को महाकुम्भ की ओर खींच रही सनातन धर्म की आध्यात्मिकता

Recent Posts

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने के...

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के देहली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group