Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाइडन ने सजा से पहले दिया क्षमादान: ट्रंप के प्रतिशोध से बचाने के लिए फाउसी, मिली को दिया क्षमादान

admin by admin
January 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

वाशिंगटन,  (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन ने डॉ. एंथनी फाउसी, सेवानिवृत्त जनरल मार्क मिली और अमेरिकी संसद भवन पर 6 जनवरी 2021 को हुए हमले की जांच करने वाली ‘हाउस कमेटी’ के सदस्यों को क्षमादान दे दिया है। बाइडन ने आगामी ट्रंप प्रशासन द्वारा संभावित ‘‘प्रतिशोध’’ के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतिम घंटों में अपने कार्यालय की असाधारण शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कदम उठाया।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने शत्रुओं को कार्रवाई की चेतावनी दिये जाने के बाद बाइडन ने यह निर्णय लिया।

ट्रंप ने अपने शत्रुत्रों की सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया है, जिन्होंने राजनीतिक रूप से उनका विरोध किया है या 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार को पलटने के उनके प्रयास में अड़चन डाले थे। साथ ही, 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) पर धावा बोले जाने में उनकी (ट्रंप की) भूमिका के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने की मांग की थी।

ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को नामित किया है जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन किया था तथा जिन्होंने उनके खिलाफ जांच के प्रयासों में शामिल लोगों को दंडित करने का वादा किया है। बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘इन क्षमादान को जारी करने को किसी व्यक्ति द्वारा किसी गलत कार्य में लिप्त होने की स्वीकृति के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, न ही इसे किसी अपराध के लिए दोष स्वीकार करने के रूप में समझा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा राष्ट्र इन लोक सेवकों के प्रति, अपने देश के लिए उनकी अथक प्रतिबद्धता को लेकर कृतज्ञ है।

फाउसी लगभग 40 वर्षों तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिजीज के निदेशक रहे और 2022 में अपनी सेवानिवृत्ति तक बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार थे। उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने में प्रमुख भूमिका निभाई। ट्रंप के निराधार दावों का समर्थन करने से इनकार करने पर उनके प्रति रिपब्लिकन नेता की नाराजगी बढ़ गई।

मार्क मिली, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष हैं और उन्होंने ट्रंप को फासीवादी कहा था तथा 6 जनवरी 2021 की घटना के संबंध में ट्रंप के आचरण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया था।

बाइडन ने 6 जनवरी की घटना की जांच के लिए गठित समिति के सदस्यों और कर्मचारियों को भी क्षमादान दे दिया है, जिनमें प्रतिनिधि सभा की पूर्व सदस्य लिज चेनी और एडम किंजिंगर, दोनों रिपब्लिकन, साथ ही यूएस कैपिटल और डी.सी. मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने समिति के समक्ष गवाही दी थी।

Tags: ट्रंप के प्रतिशोध से बचाने के लिए फाउसीमिली
Previous Post

अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव के 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुए आवंटित

Next Post

उन्नाव में अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से एक महिला और दो बच्चों की मौत

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
Next Post

उन्नाव में अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से एक महिला और दो बच्चों की मौत

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group